अरावली पर्वतमाला को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर बोले पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा- अरावली पर कोर्ट निर्णय का स्वागत, हमारे आंदोलन फिलहाल स्थगित

जनता की आवाज को सुना और अरावली खनन माफियाओं के हवाले होने से बची

अरावली पर्वतमाला को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर बोले पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा- अरावली पर कोर्ट निर्णय का स्वागत, हमारे आंदोलन फिलहाल स्थगित

अरावली पर्वतमाला को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने फैसले का स्वागत करते हुए आगामी आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की है। डोटासरा ने बयान जारी कर कहा है कि आज सुप्रीम कोर्ट ने अपने दो फैसलों से पूरे देश की जनता को राहत दी। आमजन में सुप्रीम कोर्ट के प्रति और विश्वास बढ़ा।

जयपुर। अरावली पर्वतमाला को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने फैसले का स्वागत करते हुए आगामी आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की है। डोटासरा ने बयान जारी कर कहा है कि आज सुप्रीम कोर्ट ने अपने दो फैसलों से पूरे देश की जनता को राहत दी है। आमजन में सुप्रीम कोर्ट के प्रति और विश्वास बढ़ा है।अरावली मामले में कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति के फैसले पर रोक लगा दी है और सुप्रीम कोर्ट की पूर्व में की गई टिप्पणियों पर भी रोक लगा दी है। इससे यह स्पष्ट है कि कोर्ट ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है। जनता की आवाज को सुना और अरावली खनन माफियाओं के हवाले होने से बची है। हम उम्मीद करते हैं कि कोर्ट का जनवरी में आने वाला फैसला भी जनता की भावनाओं के अनुरूप आएगा।

कोर्ट ने दूसरे फैसले में उन्नाव केस में पूर्व भाजपा विधायक मामले में वापस स्टे देकर कोर्ट ने न्याय दिया है। कोर्ट ने इन दोनों फैसलों से आमजन में न्याय का भरोसा बढ़ाया है। कांग्रेस इस दोनों मुद्दों को लेकर आन्दोलनरत थी, फिलहाल हमने इन आंदोलन को स्थगित कर दिया है। भविष्य में भी हमें उम्मीद है कि कोर्ट में जन भावनाओं के अनुरुप न्याय की जीत होगी। अरावली पर्वतमाला को लेकर चिंता करने वाले सभी लोगों से आग्रह करता हूँ कि उनको कोर्ट की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। कोर्ट का आदेश जनभावनाओं के अनुरूप आता है तो ठीक है,वरना आंदोलन करना हमारा संवैधानिक अधिकार है। उस अधिकार का हम उपयोग करेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब
गुवाहाटी में असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस की 42 उम्मीदवारों वाली पहली सूची को “वंशवाद की राजनीति”। भाजपा...
पर्यटकों के लिए राहत की खबर : 5 मार्च को खुलेगा आमेर महल, पूर्व आदेश निरस्त
प्रदेश में बढ़ता गर्मी का असर : पारा 38 डिग्री पार, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने से हल्की राहत
ट्रंप ने स्पेन को दी चेतावनी : ईरान के खिलाफ सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति नहीं देने पर बंद कर देगा व्यापार, कहा- बहुत खराब रहा है रवैया
हर्निया की रोबोटिक सर्जरी : एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की सर्जरी, अब तक रोबोट से 300 सर्जरी करने का रिकॉर्ड
यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज की घोषणा : नई तारीख का ऐलान, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
भाजपा ने की महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा : चुनाव समिति ने विचार-विमर्श के बाद प्रदान की स्वीकृति, उम्मीदवारों को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज