नीरजा मोदी स्कूल में दर्दनाक हादसा : बिल्डिंग से नीचे गिरी छात्रा की मौत, जांच में जुटी पुलिस

हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके

नीरजा मोदी स्कूल में दर्दनाक हादसा : बिल्डिंग से नीचे गिरी छात्रा की मौत, जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही संयुक्त अभिभावक संघ के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू भी मौके पर पहुंचे और स्कूल प्रशासन से घटना की पूरी जानकारी ली।

जयपुर। नीरजा मोदी स्कूल में हुआ हादसा अब पूरे शहर के दिल को दहला गया है। 12 साल की छात्रा अमायरा विजय देव की मौत ने उस दर्द को फिर से जगा दिया है, जो हर अभिभावक के भीतर कहीं छिपा रहता है, क्या हमारा बच्चा स्कूल में सुरक्षित है? छठी कक्षा की छात्रा अमायरा सुबह स्कूल पहुंची थी, लेकिन दोपहर तक उसका घर लौटना एक खबर बन गया। बताया गया कि वह स्कूल की 5वीं मंज़िल से नीचे झाड़ियों में गिरी और सिर दीवार से टकराया। स्टाफ जब तक पहुँचा, स्थिति गंभीर हो चुकी थी। अमायरा को मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में ममता की चीख, “मेरी बच्ची को लौटा दो”
अस्पताल में अमायरा की माँ शिबानी देव का विलाप सुनकर हर किसी की आंख नम हो गई। वे डॉक्टरों से बार-बार कहती रहीं, “मेरी बच्ची को मेरी गोद में दे दो, मुझे घर जाना है… मेरी बच्ची को कुछ नहीं हुआ।” पिता विजय देव खामोशी में डूबे रहे, जिन्हें सांत्वना देने की कोशिश में डॉक्टर और परिजन भी असहाय नजर आए।

स्कूल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने मौके की सफाई करवा दी और खून के निशान मिटा दिए।  कानून के तहत किसी भी दुर्घटना स्थल को जांच पूरी होने तक यथावत रखना जरूरी होता है। सवाल यह है कि क्या स्कूल प्रशासन किसी सच्चाई को छिपाने की कोशिश कर रहा है?

सरकार ने दिए जांच के आदेश
राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस घटना पर दुख जताया और शिक्षा अधिकारियों को विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा मानकों की हकीकत कुछ और ही कहती है। सीसीटीवी लगे हैं, लेकिन क्या वे निगरानी के काम आते हैं? इतने ऊँचे फ्लोर पर बच्चों के लिए सुरक्षा बैरियर क्यों नहीं थे? अमायरा की मौत सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि एक चेतावनी है, अगर स्कूल ही बच्चों के लिए असुरक्षित हो जाएँ, तो अभिभावक भरोसा कहाँ रखें।

Read More मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल : श्रवण सिंह बगड़ी

Tags: students

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी की देशवासियों से अपील : प्रचंड गर्मी में अपना और दूसरों का रखे ध्यान, मंत्रालयों से किया राहत के कदम उठाने का आग्रह मोदी की देशवासियों से अपील : प्रचंड गर्मी में अपना और दूसरों का रखे ध्यान, मंत्रालयों से किया राहत के कदम उठाने का आग्रह
भीषण गर्मी और लू को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से सतर्क रहने की अपील की। कैबिनेट बैठक...
हर घंटे 2 छात्र कर रहे आत्महत्या, कन्हैया कुमार बोले- परीक्षाओं से जुड़ी गड़बड़ियां सरकार के लिए कॉमेडी
जूली का भाजपा पर हमला : भाजपा राज में घर से बाहर निकलने में भी डर रहीं बहन-बेटियां, मूकदर्शक बनी बैठी सरकार
इजरायल का दावा : हवाई हमले में हमास के नए कमांडर ढेर, नेतन्याहू के निर्देश पर ओदेह को बनाया निशाना
एयर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट आधे रास्ते से दिल्ली लौटी, जानें क्या है कारण
सिलेंडर की आग ने जलाया बजट : फिर सुलगने लगी अंगीठी की आग, रसोई में धुएं वाले चूल्हे की वापसी
पूर्व सीएम अशोक गहलोत का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- बंगाल जैसे चुनावों से बर्बाद हो जाएगा देश, दवाब में चुनाव आयोग और न्यायपालिका