गाजा में चल रहे नरसंहार के खिलाफ जयपुर में विरोध प्रदर्शन

विरोध प्रदर्शन में 100 से अधिक लोग उपस्थित रहे

गाजा में चल रहे नरसंहार के खिलाफ जयपुर में विरोध प्रदर्शन
अल्बर्ट हॉल म्यूज़ियम के सामने जयपुर की जनता ने गाजा में चल रहे जनसंहार के विरुद्ध इज़राइल के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया।

जयपुर। अल्बर्ट हॉल म्यूज़ियम के सामने जयपुर की जनता ने गाजा में चल रहे जनसंहार के विरुद्ध इज़राइल के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में शहर विभिन्न लोगों ने कविताओं का पाठ किया और फिलिस्तीनी लोगों के मानवाधिकारों की मांग करते हुए गाजा में युद्ध विराम की मांग को लेकर नारे लगाए। इस विरोध प्रदर्शन में 100 से अधिक लोग उपस्थित रहे जिनमें सिविल सोसाइटी, पी.यू.सी.एल., छात्र और जयपुर के नागरिक सम्मिलित हुए और उन्होंने फिलिस्तीनियों से जुड़े कई मुद्दों पर अपने विचार रखे।

प्रदर्शन में मौजूद 14 वर्षीय छात्राओं इज़ा और आन्या ने बताया कि फिलिस्तीन में आत्मरक्षा के नाम पर इज़राइली सेना मासूम बच्चों और महिलाओं को मार रही है और अगर यह सब रोका न गया तो ऐसे ही और भी कई मासूम लोग बेवजह मारे जाएंगे। प्रदर्शन में मौजूद रहे पलाश, अरुंधति और विहान ने फिलिस्तीन पर लिखी गई कविताओं का पाठ भी किया। लोगों में जागरूकता फैलाने और उन्हें युद्ध विराम की मांग करने के लिए प्रेरित करना ही प्रदर्शन के पीछे का मुख्य उद्देश्य था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसीएस राजेश यादव के औचक निरीक्षण से स्कूल में मचा हड़कंप, बच्चों से किताबें पढ़वाकर परखी शैक्षणिक गुणवत्ता एसीएस राजेश यादव के औचक निरीक्षण से स्कूल में मचा हड़कंप, बच्चों से किताबें पढ़वाकर परखी शैक्षणिक गुणवत्ता
अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव ने गुरुवार को पालड़ी मीणा स्थित सरदार रामसिंह मेमोरियल अंग्रेजी माध्यम महात्मा गांधी राजकीय उच्च...
डॉलर के आगे संभला रुपया : कारोबार में 95.04 के स्तर पर पहुंचा, 11 पैसे की बढ़त
पुलिस की छवि और व्यवहार में सुधार पर विचार-मंथन, आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने पर जोर
US डेटा के बाद वैश्विक बाजारों में हड़कंप : जयपुर सर्राफा बाजार में ऐतिहासिक गिरावट, जानें क्या है भाव
विधानसभा से गांव की चौपाल तक : पंचायत चुनाव में उतरे सियासत के ये दिग्गज, पढ़े पूरी खबर
बेटी के लिए न्याय मांगा, तो आधी रात हिरासत में क्यों? खड़गे-राहुल का केन्द्र सरकार से सवाल
सोडाला चौराहे पर अचानक क्या हुआ? नीचे भीड़, ऊपर युवक…