पीटीईटी-2025 : 88 फीसदी विद्यार्थियों ने आजमाया भाग्य, एक पारी में हुई परीक्षा, भागते हुए केन्द्र पहुंचे विद्यार्थी 

15 दिन में घोषित हो जाएगा परिणाम

पीटीईटी-2025 : 88 फीसदी विद्यार्थियों ने आजमाया भाग्य, एक पारी में हुई परीक्षा, भागते हुए केन्द्र पहुंचे विद्यार्थी 

पीटीईटी परीक्षा में पहली बार परीक्षार्थी की मांग के अनुरूप प्रश्न पत्र हिन्दी और अंग्रेजी में अलग-अलग छापे गए।

जयपुर। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित पीटीईटी-2025 की परीक्षा रविवार को पूरे प्रदेश में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई। परीक्षा में 2 लाख, 73 हजार, 122 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें दो लाख, 41 हजार, 542 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे। उपस्थित अभ्यर्थियों का आंकड़ा 88 फीसदी रहा। पूरे प्रदेश के 41 जिलों में परीक्षा का आयोजन हुआ, जिसमें 736 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। सभी केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराई गई। साथ ही उनकी रीयल टाइम फोटो का मिलान कराने के बाद ही उनको परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. कैलाश सोडाणी ने बताया कि पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा हुई और कहीं से किसी ‘मुन्नाभाई’ के पकड़े जाने की कोई सूचना नहीं मिली। सभी केन्द्रों पर पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा और प्रशासन के अधिकारी चौकसी करते रहे। 

15 दिन में घोषित हो जाएगा परिणाम
परीक्षा संयोजक डॉ. आलोक चौहान ने बताया कि अगले 15 दिनों के भीतर परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा और तत्काल काउंसलिंग शुरू की जाएगी। जिससे कॉलेज आवंटन का काम समय से पूरा हो सके और सेशन भी सुचारू हो सके। गौरतलब है कि इस बार भी पूर्व की भांति दो साल और चार साल के बीएड के लिए परीक्षा आयोजित कराई गई। पीटीईटी परीक्षा में पहली बार परीक्षार्थी की मांग के अनुरूप प्रश्न पत्र हिन्दी और अंग्रेजी में अलग-अलग छापे गए।

परीक्षार्थी केन्द्र को लेकर असमंजस में दिखे
परीक्षा सुबह ग्यारह बजे शुरू हो गई, इस कारण परीक्षा केन्द्र नहीं मिलने से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी दौड़ते हुए परीक्षा केन्द्र पहुंचे।

Post Comment

Comment List

Latest News

फिटनेस अवतार में नजर आए सलमान खान, शेयर की हुई तस्वीर में सुपरस्टार फ्लॉन्ट करते दिखे रिप्ड एब्स फ्लॉन्ट फिटनेस अवतार में नजर आए सलमान खान, शेयर की हुई तस्वीर में सुपरस्टार फ्लॉन्ट करते दिखे रिप्ड एब्स फ्लॉन्ट
अभिनेता सलमान खान ने सोशल मीडिया पर रिप्ड एब्स फ्लॉन्ट करते हुए नई तस्वीर साझा, तेजी से वायरल हो रही।...
मुख्यमंत्री ने ली राजस्व संग्रहण को लेकर बैठक, कहा- राजस्व संग्रहण प्रणाली को मजबूत कर बकाया वसूली में लाएं तेजी
केरल में नई सरकार का आगाज़ : 6 बार विधायक रह चुके वी. डी. सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंत्रीमंड़ल की टीम में 20 मंत्री शामिल
आईपीएल-2026 :  वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली के अर्धशतक, आरसीबी शान से प्लेऑफ में, पंजाब किंग्स को दी शिकस्त
जोधपुर में 2 बहनों की आत्महत्या कानून व्यवस्था का संस्थागत मर्डर, डोटासरा बोले- एफआईआर के बाद  खुलेआम घूमते रहे अपराधी 
पीएम मोदी का स्वीडन दौरान: भारत-स्वीडन के संबंध रणनीतिक साझेदारी में बदले, मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान
अन्तरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस : राजस्थान के संग्रहालयों में इतिहास की धड़कनें, हर साल लाखों की संख्या में आते हैं देशी और विदेशी पर्यटक