Rajasthan CM Face Race: वसुंधरा ने की नड्डा से मुलाकात, आलाकमान के बुलावे पर जोशी देर रात दिल्ली रवाना

1 घंटे 10 मिनट चली राजे-नड्डा की मंत्रणा, अमित शाह से मिले बाबा बालकनाथ

Rajasthan CM Face Race: वसुंधरा ने की नड्डा से मुलाकात, आलाकमान के बुलावे पर जोशी देर रात दिल्ली रवाना

राजस्थान के भावी मुख्यमंत्री को लेकर राजधानी दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मी तेज है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुरुवार शाम को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की।

जयपुर। राजस्थान के भावी मुख्यमंत्री को लेकर राजधानी दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मी तेज है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुरुवार शाम को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटा 10 मिनट बातचीत हुई।  

नड्डा से मिले किरोड़ीलाल और दीया कुमारी 
गुरुवार को ही नवनिर्वाचित विधायक किरोड़ीलाल मीणा एवं दीया कुमारी ने भी जेपी नड्डा से भेंट की है। जबकि गुरुवार को ही संसद सदस्यता से इस्तीफा देने वाले बाबा बालकनाथ ने भी अमित शाह से मुलाकात की है। शाम को ही केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी शाह से मुलाकात की। असल में, राजधानी दिल्ली में विभिन्न नेताओं के बीच हो रही ताबड़तोड़ मेल-मुलाकातों, चर्चा एवं संवाद को मुख्यमंत्री पद के चयन से जोड़कर देखा जा रहा है। 

पीएम मोदी से मिले शाह
उधर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुलाकात  की। दोनों नेताओं के बीच बीते तीन दिनों से जारी संवाद एवं चर्चा को राजस्थान समेत मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में भावी मुख्यमंत्री के चयन की कवायद माना जा रहा है। इस कसरत में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं संगठन मंत्री बीएल संतोष भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि जल्द विधायक दल की बैठकें तय होने जा रही हैं। साथ ही केद्रीय नेतृत्व की ओर से दिल्ली से भेजे जाने वाले पार्टी पर्यवेक्षकों के नामों की भी घोषणा होने वाली है।

जोशी को बुलाया
इस बीच केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को दिल्ली बुलाया है। गुरुवार रात 9.30 बजे वे दिल्ली रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात या शुक्रवार सुबह उनकी नड्डा और शाह से मुलाकात हो सकती है। 

Read More राहुल गांधी का भाजपा पर हमला : पूरे देश में हो रहे है पेपर लीक, छात्रों के भविष्य के लिए बनाया पद्मव्यूह संकट, राहुल गांधी ने कहा- यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर 

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत
मैं कामना करता हूं कि यह पर्व भाईचारे, सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करे तथा सभी में...
प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाई होली : विभिन्न रंगों में रंगे नजर आए विदेशी सैलानी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया डांस
भजनलाल शर्मा ने होली पर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका दहन 
भारत ने बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण की घटना को लेकर पाकिस्तान के बयानों को किया खारिज
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर फूलों संग होली कार्यक्रम का आयोजन, राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली
राजभवन में हुआ होलिका दहन : राज्यपाल बागडे ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत