राजस्थान संपर्क पोर्टल : संवाद का बना विश्वसनीय मंच, हेल्पलाइन 181 के माध्यम से जनता की समस्याओं की नियमित सुनवाई

सरकार के विभागों से संबंधित जानकारी प्रदान करने का मजबूत तंत्र विकसित

राजस्थान संपर्क पोर्टल : संवाद का बना विश्वसनीय मंच, हेल्पलाइन 181 के माध्यम से जनता की समस्याओं की नियमित सुनवाई

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार संवेदनशीलता के साथ प्रदेशवासियों की समस्याओं का समाधान कर रही है। लोगों की सहायता के लिए स्थापित राजस्थान सम्पर्क पोर्टल की हेल्पलाइन 181 आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का एक बेहतरीन मंच साबित हो रही है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार संवेदनशीलता के साथ प्रदेशवासियों की समस्याओं का समाधान कर रही है। लोगों की सहायता के लिए स्थापित राजस्थान सम्पर्क पोर्टल की हेल्पलाइन 181 आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का एक बेहतरीन मंच साबित हो रही है। सीएम समय-समय पर स्वयं हेल्पलाइन 181 कॉल सेंटर पर पहुंच कर आमजन की समस्याओं को सुनते हैं और उनके त्वरित निस्तारित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी देते हैं। राजस्थान संपर्क के माध्यम से प्रदेश में आमजन की शिकायत निवारण और राज्य सरकार के विभागों से संबंधित जानकारी प्रदान करने का मजबूत तंत्र विकसित हुआ है। राजस्थान संपर्क की ओर से प्रतिदिन लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है।

यूं मिली राहत...
1. हनुमानगढ़ निवासी प्रभुराम के जाति प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्या का समाधान राजस्थान संपर्क के माध्यम से समयबद्ध रूप से हुआ। जब राजस्व विभाग से जाति प्रमाण पत्र जारी करने में विलम्ब हुआ, तो 11 अक्टूबर 2025 को शिकायत दर्ज की गई। शिकायत के बाद राजस्व विभाग ने 13 अक्टूबर 2025 को जाति प्रमाण पत्र जारी कर दिया।
2. कोटा निवासी शिवानी रजत के जनआधार में आय प्रमाण पत्र अपडेट नहीं होने से काम अटका हुआ था। 25 नवम्बर 2025 को यह समस्या राजस्थान संपर्क पर दर्ज की गई और यहीं से समाधान की प्रक्रिया ने गति पकड़ी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए 28 नवम्बर 2025 को जनआधार अपडेट कर दिया गया।
3. बीकानेर निवासी गोविंद सिंह ने जब अपने क्षेत्र में सफाई नहीं होने की समस्या को लेकर 11 दिसम्बर 2025 को राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराई, तो उन्हें तुरंत जवाब मिला। नगरपालिका बीकानेर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में सफाई करवाकर समस्या का निस्तारण किया।
4. अंता (बारां) निवासी रवि की कॉलोनी में नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने लगा था, जिससे परेशानी बढ़ती जा रही थी। 2 दिसम्बर 2025 को यह समस्या राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज हुई और समाधान भी तुरंत हुआ। शिकायत मिलते ही नगर पालिकाए बारां ने उसी दिन बताए गए स्थान पर सफाई करवाई। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग
मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे...
Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश के आसार, धीरे-धीरे कम होगा सर्दी का असर  
इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी