राजस्थान जल संसाधन विभाग ने प्रस्तुत की लम्बित मामलों की रिपोर्ट, विभागीय रिकॉर्ड के मुताबिक 16,097 मामले दर्ज 

लंबित मामलों में 278 को 'रेड कैटेगरी' में रखा गया

राजस्थान जल संसाधन विभाग ने प्रस्तुत की लम्बित मामलों की रिपोर्ट, विभागीय रिकॉर्ड के मुताबिक 16,097 मामले दर्ज 

जल संसाधन विभाग ने अपनी अदालती मामलों से संबंधित विभागवार लम्बित रिपोर्ट जारी की है

जयपुर। जल संसाधन विभाग ने अपनी अदालती मामलों से संबंधित विभागवार लम्बित रिपोर्ट जारी की है। यह रिपोर्ट 2 जून 2025 तक के आंकड़ों पर आधारित है। रिपोर्ट में विभागों के तहत लंबित मामलों की संख्या और उनकी स्थिति का विस्तृत ब्योरा दिया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, विभागीय रिकॉर्ड के मुताबिक कुल 16,097 मामले दर्ज हैं। इनमें से 3,653 मामले अदालती प्रक्रिया में हैं। वहीं, 3,714 मामलों में डेटा दर्ज नहीं किया गया है। लंबित मामलों में 278 को 'रेड कैटेगरी' में रखा गया है, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने की आवश्यकता है।

जल संसाधन विभाग के विभिन्न कार्यालयों के प्रदर्शन की भी समीक्षा की गई है। जयपुर, जोधपुर और उदयपुर जोन के मुख्य अभियंताओं के तहत बड़ी संख्या में मामले दर्ज हैं। इसमें मुख्य अभियंता WR जोन जयपुर के पास 3,866 मामले दर्ज हैं, जो राज्य में सबसे अधिक हैं। सरकार ने इन मामलों को तेजी से सुलझाने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया है। अदालती प्रक्रियाओं में सुधार और पारदर्शिता लाने के लिए यह रिपोर्ट विभाग के लिए एक मार्गदर्शिका का काम करेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

‘पति-पत्नी और वो दो’ में हास्य और पारिवारिक कहानी का संगम : मुदस्सर अजीज ने कहा- आयुष्मान खुराना ने आम आदमी के किरदारों को जीवंत किया ‘पति-पत्नी और वो दो’ में हास्य और पारिवारिक कहानी का संगम : मुदस्सर अजीज ने कहा- आयुष्मान खुराना ने आम आदमी के किरदारों को जीवंत किया
निर्देशक मुदस्सर अजीज ने आयुष्मान खुराना की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने आम आदमी के किरदारों को बेहतरीन तरीके...
नींबू उधार नहीं देने पर दुकानदार से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
जनगणना 2027 मुख्यमंत्री ने स्व-गणना में लिया भाग, नागरिकों से राष्ट्र निर्माण से जुड़े इस महाअभियान में जुड़ने की अपील
शुभेंदु ने स्ट्रॉन्ग रूम में ममता की मौजूदगी पर उठाए सवाल , बनर्जी ने कहा- अनुचित तरीके से स्थानांतरित किए जा रहे थे पोस्टल बैलेट
3540 पदों की संविदा भर्ती का विज्ञापन जारी, युवाओं ने जताया रोष
पीएम मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं: बुद्ध के आदर्शों के प्रति नवीकृत प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बोले-गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति एवं महापरिनिर्वाण का प्रतीक 
दो अलग-अलग इलाकों में हुक्का बार पर छापे, महिला समेत 2 गिरफ्तार