जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में तकनीकी पदों पर 30 साल से नहीं हुई भर्ती, 1309 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया अधरझूल

हेल्पर पर कोई नियमित भर्ती नहीं हुई है

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में तकनीकी पदों पर 30 साल से नहीं हुई भर्ती, 1309 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया अधरझूल

हालांकि, विभाग ने पदोन्नति और मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्तियां नियमित रूप से प्रदान की हैं।

जयपुर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में पिछले 30 वर्षों से तकनीकी संवर्ग के विभिन्न पदों जैसे मीटर रीडर, फिटर, पंप ड्राइवर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिकल, लाइनमैन और हेल्पर पर कोई नियमित भर्ती नहीं हुई है। हालांकि, विभाग ने पदोन्नति और मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्तियां नियमित रूप से प्रदान की हैं।

विभाग में तकनीकी संवर्ग के कुल 1309 पद रिक्त हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए पहली बार 12 अगस्त 2013 को विज्ञप्ति जारी की गई थी। बाद में न्यायालय के आदेशानुसार प्रदेश जनता जल योजना श्रमिक यूनियन के सदस्य एवं जनता जल योजनाओं पर कार्यरत पात्र श्रमिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए। इसके लिए दिसंबर 2016 और जनवरी 2017 में विशेष आवेदन प्रक्रिया चलाई गई। पुनः भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए  2021 में कर्मचारी चयन बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया। बोर्ड के सुझाव के अनुसार, राजस्थान अधीनस्थ अभियांत्रिकी (जन स्वास्थ्य शाखा) नियम 1967 में संशोधन किया जा रहा है। यह संशोधन प्रक्रियाधीन है और इसके पूरा होने के बाद रिक्त पदों को भरने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

विभाग की तकनीकी सेवाओं के लिए यह भर्ती अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे जल आपूर्ति और अन्य सार्वजनिक सेवाओं की गुणवत्ता को सुधारने में मदद मिलेगी। लंबे समय से लंबित इस प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की मांग कर्मचारियों और आमजन द्वारा की जा रही है।

 

Read More भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई : झाबर सिंह खर्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- कांग्रेस चाहती है कि बिना ओबीसी आयोग की रिपोर्ट और आरक्षण के कराए जाएँ पंचायत चुनाव

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प