ग्रामीण महिलाओं को 1.5 प्रतिशत वार्षिक दर पर मिलेगा लोन, डिजिटल आवेदन और न्यूनतम कागजी कार्यवाही

मात्र 48 घंटे में प्राप्त हाेगा लोन

ग्रामीण महिलाओं को 1.5 प्रतिशत वार्षिक दर पर मिलेगा लोन, डिजिटल आवेदन और न्यूनतम कागजी कार्यवाही
सूक्ष्म उद्यम, कृषि, पशुपालन, छोटे कारोबार और सामाजिक जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता  

जयपुर। राजीविका के समूहों से जुड़ी महिलाएं 40 हजार रुपए तक का लोन मात्र 48 घंटे में प्राप्त कर सकती हैं, जबकि इससे अधिक राशि 15 दिनों में स्वीकृत होती है। यह योजना राजस्थान के सभी 41 जिलों में लागू है और लगभग 4 लाख एसएचजी समूहों व करीब 45 लाख ग्रामीण परिवारों तक पहुंच चुकी है। राज्य मिशन निदेशक राजीविका नेहा गिरी ने बताया कि गरीब, निराश्रित और वंचित महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाती है। डिजिटल आवेदन और न्यूनतम कागजी कार्यवाही होने से प्रक्रिया बेहद सरल है। योजना के विस्तार के लिए राज्य सरकार ने नेशनल को ऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनसीडीसी) से तीन हजार करोड़ रुपए की लोन सुविधा हासिल की है।

इस राशि का चेक प्रदान किए जाने के अवसर पर उप प्रबंध निदेशक एनसीडीसी रोहित गुप्ता और राजस्थान महिला निधि सीईओ डॉ. पूजा शर्मा उपस्थित थे। योजना के अंतर्गत महिलाओं को केवल 1.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर लोन उपलब्ध हो सकेगा। यह राशि महिलाओं को सूक्ष्म उद्यम, कृषि, पशुपालन, छोटे कारोबार और सामाजिक जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता के रूप में होगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक एनसीडीसी सुनील कुमार छापोला, निदेशक सी,आईसी और एससी विकास उपाध्याय और उपनिदेशक मीनाक्षी यादव, राजस्थान महिला निधि डीपीएम शंभू दयाल कुमावत भी मौजूद रहे।  

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित