परवन वृहद सिंचाई परियोजना का दायरा बढ़ा : लागत 7355 करोड़ से अधिक, 571 गांव होंगे लाभान्वित

50 मिलियन घन मीटर जल पेयजल के लिए आरक्षित

परवन वृहद सिंचाई परियोजना को लेकर सरकार ने विधानसभा में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। परियोजना की प्रारंभिक प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति 30 अगस्त 2013 को 2360.43 करोड़ रुपए की लागत से जारी की गई थी।

जयपुर। परवन वृहद सिंचाई परियोजना को लेकर सरकार ने विधानसभा में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की है। परियोजना की प्रारंभिक प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति 30 अगस्त 2013 को 2360.43 करोड़ रुपए की लागत से जारी की गई थी। उस समय गुरुत्वीय बहाव प्रणाली के माध्यम से कोटा, बारां और झालावाड़ जिलों के 313 गांवों में 1.314 लाख हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित करने का लक्ष्य रखा गया था तथा 317 मिलियन घन मीटर जल सिंचाई के लिए और 50 मिलियन घन मीटर जल पेयजल के लिए आरक्षित किया गया था।

क्रियान्वयन के दौरान तकनीकी और प्रशासनिक संशोधनों के बाद परियोजना का स्वरूप बदला गया। अब दाब आधारित पाइप जल वितरण तंत्र से सिंचाई का प्रावधान किया गया है। संशोधित प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति 22 मई 2018 को 7355.23 करोड़ रुपये की जारी हुई। संशोधन के बाद सिंचित क्षेत्र बढ़ाकर 2.01 लाख हेक्टेयर कर दिया गया है तथा लाभान्वित गांवों की संख्या 571 हो गई है। परियोजना का कार्य तीन पैकेजों में कराया जा रहा है,  इस परियोजना को केंद्र सरकार की त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम योजना के तहत 31 मार्च 2022 को 733.86 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान की गई ।

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल