वर्ष 2025 के पहले छह महीनों में श्रीलंका के पर्यटन क्षेत्र ने 1.54 बिलियन से अधिक की आय अर्जित की

भारत लगातार श्रीलंका के लिए शीर्ष स्रोत बाजार बना हुआ है

वर्ष 2025 के पहले छह महीनों में श्रीलंका के पर्यटन क्षेत्र ने 1.54 बिलियन से अधिक की आय अर्जित की

श्रीलंका टूरिज्म भारत के प्रमुख बाज़ारों में देश के विविध पर्यटन आकर्षणों को प्रमुखता से प्रस्तुत करते हुए, भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अपनी प्रचार रणनीति को तेज कर रहा है

जयपुर। श्रीलंका टूरिज्म भारत के प्रमुख बाज़ारों में देश के विविध पर्यटन आकर्षणों को प्रमुखता से प्रस्तुत करते हुए, भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अपनी प्रचार रणनीति को तेज कर रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जयपुर में एक श्रृंखला के अंतर्गत बी2बी रोड शो और नेटवर्किंग का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से श्रीलंका टूरिज्म प्रमोशन ब्यूरो और श्रीलंका कन्वेंशन ब्यूरो द्वारा ये आयोजन किए जा रहे हैं। ताकि श्रीलंका को वर्षभर उपयुक्त और हर प्रकार के पर्यटकों के लिए आदर्श गंतव्य के रूप में प्रस्तुत किया जा सके।

ये कार्यक्रम श्रीलंका के पर्यटन उद्योग, विविध आकर्षणों, लचीलापन और विकास को उजागर करेंगे तथा भारत-श्रीलंका के बीच संबंधों को और मजबूत बनाएंगे। विदेश मामलों, प्रवासी श्रमिकों और पर्यटन मंत्री विजीथा हेराथ तथा पर्यटन उप मंत्री प्रो. रुवान रणसिंघे के नेतृत्व में, SLTPB और SLCB के वरिष्ठ अधिकारियों सहित श्रीलंका पर्यटन क्षेत्र से जुड़े 35 से अधिक प्रतिनिधियों का एक शिष्टमंडल इन कार्यक्रमों में भाग ले रहा है। भारत लगातार श्रीलंका के लिए शीर्ष स्रोत बाजार बना हुआ है। जनवरी से मई 2025 के अंत तक श्रीलंका ने कुल 10,29,803 पर्यटकों का स्वागत किया, जिनमें से 2,04,060 पर्यटक भारत से थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित
यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने...
मेले में दिखा कला, संस्कृति और सामुदायिक उत्सव का संगम, ग्रेट हार्ट आश्रम से आए 150 बच्चों ने आयोजन में लिया भाग
रघु सिन्हा आईटीएफ मास्टर्स टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न, रियाज और विभा ने जीते तिहरे खिताब
दिल्ली-NCR में 40 उड़ानें रद्द, 4 डायवर्ट, AQI 466 तक पहुंचा
उर्स की तैयारियां तेज : जगमगाया दरगाह परिसर पुनर्निमित सबीली गेट से आवाजाही शुरू, उर्स का झंडा 17 को चढ़ेगा
जानें राज काज में क्या है खास 
आखिर क्यों अजित पवार ने फिर बनाई आरएसएस से दूरी? सामने आई चौकाने वाली वजह