राजस्थान विश्वविद्यालय गेट पर धरना सातवें दिन भी जारी, छात्रों की तबीयत बिगड़ी

छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और राज्य सरकार से मांग की

राजस्थान विश्वविद्यालय गेट पर धरना सातवें दिन भी जारी, छात्रों की तबीयत बिगड़ी
राजस्थान विश्वविद्यालय के गेट पर RAS परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर जारी छात्र आंदोलन सातवें दिन भी जारी रहा

जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के गेट पर RAS परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर जारी छात्र आंदोलन सातवें दिन भी जारी रहा। एक दर्जन से अधिक छात्र क्रमिक अनशन पर बैठे हैं और परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। रविवार को दो छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई थी, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके बावजूद आज भी धरना स्थल पर छात्रों का जोश बना रहा और आंदोलन जारी रहा। छात्रों का कहना है कि परीक्षा की निर्धारित तिथि बहुत निकट है और उन्हें तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला है।

ऐसे में परीक्षा को कुछ सप्ताह आगे बढ़ाना जरूरी है। छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और राज्य सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द निर्णय लिया जाए, ताकि छात्रों का मानसिक तनाव कम हो सके। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस