एडवोकेट्स प्रोटेक्शन बिल पर 4 सप्ताह में निर्णय लें, वरना सीएस हाजिर होकर दें जवाब : हाईकोर्ट

अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया

एडवोकेट्स प्रोटेक्शन बिल पर 4 सप्ताह में निर्णय लें, वरना सीएस हाजिर होकर दें जवाब : हाईकोर्ट
राजस्थान हाईकोर्ट ने एडवोकेट्स प्रोटेक्शन बिल पर निर्णय में देरी पर नाराजगी जताई। खंडपीठ ने राज्य सरकार को चार सप्ताह में अंतिम निर्णय लेने के निर्देश। ऐसा नहीं होने पर मुख्य सचिव को शपथ पत्र के साथ अदालत में पेश होना होगा।

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की खंडपीठ ने राज्य सरकार की ओर से एडवोकेट्स प्रोटेक्शन बिल पर लंबे समय से कोई निर्णय नहीं लेने को गंभीरता से लिया है। अदालत ने बिल पर चार सप्ताह में अंतिम निर्णय नहीं लेने पर मुख्य सचिव को अदालत में पेश होकर जवाब देने को कहा है। जस्टिस महेन्द्र कुमार गोयल व भुवन गोयल की खंडपीठ ने यह आदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर के पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद शर्मा की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता विज्ञान शाह ने मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से राज्य सरकार को गत वर्ष 26 मई को भेजे पत्र की कॉपी पेश की। जिसमें केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार को एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल पर यह कहते हुए पुनर्विचार या वापस लेने के लिए कहा है कि विभिन्न पेशेवरों के लिए अलग से कानून बनाना वांछनीय नहीं है। इसके साथ ही गत 25 मई को भी केन्द्र सरकार ने पत्र लिखकर पुन: टिप्पणियां मांगी, लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इसके साथ ही अतिरिक्त महाधिवक्ता ने मामले में निर्णय लेने के लिए चार सप्ताह का अंतिम अवसर मांगा।

इस पर अदालत ने राज्य सरकार को बिल पर अंतिम निर्णय लेने के लिए समय देते हुए इसमें विफल होने पर मुख्य सचिव को पेश होकर शपथ पत्र दाखिल करने को कहा है। मामले से अधिवक्ता रामप्रसाद शर्मा व लखन शर्मा ने बताया कि याचिका में प्रदेश के वकीलों के प्रोटेक्शन सहित वकीलों के वेलफेयर फंड में राशि का अंशदान नहीं देने और नए वकीलों को स्टाइपेंड देने की मांग की है।

इसमें कहा कि अन्य राज्यों में वकीलों के वेलफेयर के लिए स्कीम हैं, लेकिन राजस्थान के वकील इससे वंचित हैं। नए वकीलों को स्टाइपेंड की जरूरत है। इसके अलावा वकीलों पर आए दिन हमले होते हैं। इसलिए उनके लिए अधिवक्ता सुरक्षा कानून बनाया जाए।

Post Comment

Comment List

Latest News

ज्वेलरी शॉप से सोने के आभूषणों का डिब्बा चोरी : अज्ञात महिला पर संदेह, जानें पूरा मामला ज्वेलरी शॉप से सोने के आभूषणों का डिब्बा चोरी : अज्ञात महिला पर संदेह, जानें पूरा मामला
सांगानेर की सुनारों की गली स्थित श्री कृष्णा आभूषण भंडार से सोने के आभूषणों और पुराने सोने के स्क्रैप से...
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
पंचायत चुनाव : जिला परिषद के लिए 43, पंचायत समितियों के लिए 175 नामांकन दाखिल
भारतीय रुपए ने भरी ऊंची उड़ान, 82 पैसे की जोरदार मजबूती
पंजाब में नशा विरोधी अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह की हत्या : नशे की बिक्री को लेकर दुकानदार से बहस, पूरी वारदात वीडियो में कैद
पंचायत चुनाव : भाजपा के रात तक चेहरे फाइनल, फोन पर सूचना, सीएम भजनलाल खुद रहे मौजूद
एडवोकेट्स प्रोटेक्शन बिल पर 4 सप्ताह में निर्णय लें, वरना सीएस हाजिर होकर दें जवाब : हाईकोर्ट