डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था

डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

शैक्षिक मनोविज्ञान विषय का प्रश्न पत्र लीक होने के कारण परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद इस विषय की पुनः परीक्षा 29 जनवरी 2023 को आयोजित की गई।

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) द्वितीय श्रेणी प्रतियोगी परीक्षा–2022 में डमी परीक्षार्थियों के माध्यम से परीक्षा उत्तीर्ण कर धोखाधड़ी पूर्वक चयनित हुए अभियुक्त को स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG) ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सम्पत लाल माली के रूप में हुई है, जो विगत दो वर्षों से फरार चल रहा था और जिस पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित था। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (ATS एवं SOG), राजस्थान, जयपुर विशाल बंसल ने बताया कि RPSC द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (विज्ञान विषय) भर्ती परीक्षा का आयोजन दिनांक 24 दिसंबर 2022 को किया गया था। इस दिन सामान्य ज्ञान एवं शैक्षिक मनोविज्ञान विषय की परीक्षा प्रातः 10.30 बजे से 12.30 बजे तक तथा विज्ञान विषय की परीक्षा दोपहर 2.00 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर 2022 को सामान्य ज्ञान एवं शैक्षिक मनोविज्ञान विषय का प्रश्न पत्र लीक होने के कारण परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद इस विषय की पुनः परीक्षा 29 जनवरी 2023 को आयोजित की गई।

जांच में सामने आया कि अभियुक्त सम्पत लाल उम्र 28 वर्ष, निवासी मालियों का वास, रतनपुरा, थाना चितलवाना जालौर ने स्वयं इन दोनों विषयों की परीक्षा नहीं दी। अभियुक्त के स्थान पर डमी परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा दी गई, जिसके माध्यम से वह धोखाधड़ी पूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण कर वरिष्ठ अध्यापक (विज्ञान विषय) के पद पर चयनित हो गया।

अभियोग दर्ज होने के बाद से अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था। इस मामले में न्यायालय अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश क्रम संख्या-01, जयपुर महानगर द्वितीय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध स्थायी गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए ATS एवं SOG राजस्थान द्वारा 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आखिरकार SOG जयपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त सम्पत लाल माली को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रकाश कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, SOG, जयपुर द्वारा की गई।

 

Read More राज्यपाल अभिभाषण पर बहस में विपक्ष का हमला : आंकड़ों पर सवाल, शिक्षा-रोजगार और प्रदूषण मुद्दों पर सरकार को घेरा

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान