20 हजार रुपए का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, 8 साल से था फरार

आगे की जांच शुरू कर दी गई 

20 हजार रुपए का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, 8 साल से था फरार

जिला स्पेशल टीम जयपुर दक्षिण ने 8 वर्षों से कानून से बचता फिर रहा 20 हज़ार रुपए का इनामी अपराधी राजेश सैनी को गिरफ़्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

जयपुर। जिला स्पेशल टीम जयपुर दक्षिण ने 8 वर्षों से कानून से बचता फिर रहा 20 हज़ार रुपए का इनामी अपराधी राजेश सैनी को गिरफ़्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना श्याम नगर के प्रकरण संख्या 390/2017—धारा 363, 366, 342, 376 आईपीसी व 3/4 पोक्सो एक्ट—में वांछित यह अभियुक्त लगातार पते बदलकर फरारी काट रहा था।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण दिगंत आनंद ने जिले भर के थानाधिकारियों व स्पेशल टीम को वांछित व इनामी आरोपियों की धर-पकड़ तेज़ करने के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित शर्मा के मार्गदर्शन और सहायक पुलिस आयुक्तों के पर्यवेक्षण में गठित टीमों ने सघन खुफ़िया सूचना संग्रह अभियान चलाया।

लगातार निगरानी के बाद 16 मई 2025 को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर टीम ने राजेश सैनी थाना सांगानेर सदर को धर दबोचा। अभियुक्त अपनी पहचान छिपाने के लिए वर्षों से मूल पते पर नही रहकर अलग-अलग स्थानों पर रह रहा था। उसके लंबे समय तक पकड़े न जाने पर कार्यालय आदेश क्रमांक 534-46 दिनांक 15 मई 2025 द्वारा 20,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इनाम घोषित होते ही स्पेशल टीम ने दबिशें तेज कर दीं और अंततः उसे क़ाबू कर लिया गया।

पुलिस अधिकारीयों के अनुसार राजेश सैनी अत्यंत चालाक और शातिर किस्म का अपराधी है, जिसने गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदले। अब उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजकर पोक्सो एक्ट व आईपीसी की गंभीर धाराओं के तहत आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Read More दुधारू गाय को खुला छोड़ना पड़ रहा भारी, एक बार में 56 सौ रुपए लग रहा जुमार्ना

 

Read More अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष : हौसलों की उड़ान हो तुम, सपनों की पहचान हो तुम

Post Comment

Comment List

Latest News

पांचवां किसान गोल्फ कप संपन्न : अभ्युदय, कुणाल, हृदयान, मनीष व आलोक ने जीते खिताब  पांचवां किसान गोल्फ कप संपन्न : अभ्युदय, कुणाल, हृदयान, मनीष व आलोक ने जीते खिताब 
रामबाग गोल्फ क्लब में आयोजित किसान गोल्फ कप के पांचवें संस्करण में अभ्युदय रावत ने बेस्ट प्रो और कुणाल सिंह...
बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू: क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, जानें कब आएगा रिजल्ट ?
दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला : अधिकारियों ने निलंबित की उड़ानें : यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया कदम
प्रदेश में गैस किल्लत नहीं : सप्ताह भर में सामान्य हो जाएंगे हालात, गोदारा ने कहा- कॉमर्शियल गैस सिलेण्डर की आपूर्ति भी जल्द होगी शुरू
बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स : वर्ल्डकप जीतने वाली टीमें सम्मानित, बिन्नी, द्रविड़ व मिताली को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
जानें राज काज में क्या है खास 
‘आपदा को अवसर में बदला’: बदल गया रोटी का जायका, ढाबा संचालक ने गैस सिलेण्डरों के बजाय तंदूर किए शुरू