राजस्थान में नए डीजीपी की प्रक्रिया शुरू, यूपीएससी को भेजा गया नौ डीजी रैंक के अधिकारियों का पैनल  

30 मई को डीजे रैंक में प्रमोट हुए आनंद कुमार श्रीवास्तव का नाम शामिल

राजस्थान में नए डीजीपी की प्रक्रिया शुरू, यूपीएससी को भेजा गया नौ डीजी रैंक के अधिकारियों का पैनल  
राजस्थान में पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्य कर रहे आईपीएस अधिकारी यू आर साहू को आरपीएससी का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अब प्रदेश में नए पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है

जयपुर। राजस्थान में पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्य कर रहे आईपीएस अधिकारी यू आर साहू को आरपीएससी का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अब प्रदेश में नए पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार कार्मिक विभाग के जरिए सरकार ने राजस्थान में मौजूद जो ऐसे आईपीएस अधिकारियों की सूची यूपीएससी को भेजी है, जो की डीजी रैंक के अधिकारी हैं इन अधिकारियों में आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार शर्मा, राजेश निर्वाण, संजय अग्रवाल, गोविंद गुप्ता, राजेश आर्य, अनिल पालीवाल और हाल ही में 30 मई को डीजे रैंक में प्रमोट हुए आनंद कुमार श्रीवास्तव का नाम शामिल है। 

बताया जा रहा है कि अब यूपीएससी इनमें से सीनियरिटी के हिसाब से तीन आईपीएस अधिकारियों के नाम राजस्थान सरकार को पुलिस महानिदेशक पद पर नियुक्ति के लिए सिफारिश करेगी। अभी वर्तमान में सरकार ने डीजी रैंक के रवि प्रकाश मेहरा को पुलिस महानिदेशक के पद का अतिरिक्त चार्ज दिया है।

Tags: dgp  

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण