झाड़ियां में मिला दो दिन पुराना अज्ञात सेवक का शव, जानें पूरा मामला
सुबह करीब 10:30 बजे पुलिस को मिली थी
जयपुर। श्याम नगर थाना इलाके में शुक्रवार सुबह सोडाणी स्वीट्स के पास बने वॉटर टैंक के पीछे झाड़ियां में अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने अज्ञात की लाश को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में पहचान के लिए रखवाया है। थाना अधिकारी हरि सिंह दूधवाल ने बताया कि झाड़ियां में लाश मिलने की सूचना शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे पुलिस को मिली थी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो काली शर्ट और पजामे में एक 50 वर्षीय अधेड़ झाड़ियां में पड़ा मिला। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल, लास्ट को एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। पुलिस के अनुसार, बॉडी करीब दो से तीन दिन पुरानी लग रही है। आने जाने वालों को जब दुर्गंध आई तो लाश पड़े होने का पता चला। पुलिस मृतक की पहचान और उसके परिजनों की तलाश में जुटी है।

Comment List