दो स्कूली बसें भिड़ी, एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल
बिंदायका थाना इलाके में शुक्रवार सुबह दो स्कूलों की बसों में टक्कर हो गई। आमने-सामने हुई टक्कर से बसों में सवार एक दर्जन से अधिक बच्चे चोटिल हो गए।
जयपुर। बिंदायका थाना इलाके में शुक्रवार सुबह दो स्कूलों की बसों में टक्कर हो गई। आमने-सामने हुई टक्कर से बसों में सवार एक दर्जन से अधिक बच्चे चोटिल हो गए।
पुलिस ने प्राइवेट हॉस्पिटल में चोटिल बच्चों का प्राथमिक उपचार करवाया। पुलिस ने दोनों बसों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि बसों की तेज गति के चलते एक्सीडेंट होना सामने आया है। हादसा पिंडोलाई के सूरज नगर में सुबह करीब 7:15 बजे हुआ था। हाथोज स्थित नमस्कार पाठशाला और निमेड़ा के मेहाई पब्लिक स्कूल की बसें अपने-अपने स्कूल के बच्चों को घरों से लेकर जा रही थी। सूरज नगर में दोनों ही बसें आमने-सामने से निकल रही थी। ओवड स्पीड के चलते एक-दूसरे को बचाने की कोशिश के बाद भी दोनों बस साइड से टकरा गई। स्कूल बसों के आमने-सामने की भिड़ंत से बच्चों में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई।
Related Posts
Post Comment
Latest News
23 Jun 2026 11:00:13
पर्यटकों की अच्छी आवक दर्ज। विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार 46 में से 41 स्मारकों और संग्रहालयों में जनवरी...

Comment List