शातिर ऑटो चोर गिरोह का भंडाफोड़ : पति पत्नी गिरफ्तार, ऑटो रिक्शा भी बरामद

7 जून 2025 को हुई चोरी की वारदात का खुलासा किया

शातिर ऑटो चोर गिरोह का भंडाफोड़ : पति पत्नी गिरफ्तार, ऑटो रिक्शा भी बरामद
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र के माध्यम से जानकारी एकत्र कर दोनों आरोपियों किशोर कुमार उर्फ सन्नी एवं उसकी पत्नी आशा को गिरफ्तार कर लिया।

जयपुर। सिंधीकैम्प पुलिस की विशेष टीम ने ऑटो चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर चोर पति पत्नी को गिरफ्तार कर चोरी गया ऑटो रिक्शा भी बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त  आलोक सिंघल तथा सहायक पुलिस आयुक्त धर्मवीर सिंह के सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी श्याम सुंदर शर्मा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने दिनांक 7 जून 2025 को हुई चोरी की वारदात का खुलासा किया है। परिवादी मंज़ूर अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह रेलवे स्टेशन से ऑटो चला रहा था, तभी एक पुरुष व एक महिला ने स्वामी कॉलोनी जाने के लिए ऑटो किराए पर लिया। खासा कोठी तिराहा पर पहुंचने के बाद उन्होंने परिवादी को शराब लाने भेज दिया और मौका देखकर ऑटो लेकर फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र के माध्यम से जानकारी एकत्र कर दोनों आरोपियों किशोर कुमार उर्फ सन्नी एवं उसकी पत्नी आशा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया ऑटो प्याजो नंबर RJ14PC0466 भी बरामद कर लिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...
असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर