राजस्थान विश्वविद्यालय के दो कॉलेजों में महिला प्राचार्य नियुक्त
दोनों नियुक्तियां तीन वर्ष के लिए
राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत ने राजस्थान महाविद्यालय और वाणिज्य महाविद्यालय में नए प्राचार्यों की नियुक्ति की है। वाणिज्य महाविद्यालय के 70 वर्षों के इतिहास में पहली बार महिला प्राचार्य के रूप में प्रो. प्रवीण शर्मा को नियुक्त किया गया है, जो 29वीं प्राचार्य होंगी।
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत ने राजस्थान महाविद्यालय में प्रो. सुनीता शर्मा और वाणिज्य महाविद्यालय में प्रो. प्रवीण शर्मा को प्राचार्य नियुक्त किया है। दोनों नियुक्तियां तीन वर्ष के लिए की हैं।
वाणिज्य महाविद्यालय के करीब 70 साल के इतिहास में पहली बार महिला प्राचार्य नियुक्त हुई हैं। प्रो. प्रवीण शर्मा कॉलेज की 29वीं प्राचार्य होंगी। प्रो. सुनीता शर्मा संस्कृत विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर और पूर्व विभागाध्यक्ष हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News
14 Oct 2026 14:06:46
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, फलोदी और आसपास के जिलों में...

Comment List