जिंदगी की शुरुआत में ही हुई मौत से जंग : जीत गई एक दिन की नवजात, लिवर की गंभीर बीमारी से ग्रसित थी

राजस्थान में पहला ऐसा सफल इलाज

जिंदगी की शुरुआत में ही हुई मौत से जंग : जीत गई एक दिन की नवजात, लिवर की गंभीर बीमारी से ग्रसित थी

जवाहर सर्किल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती शिशु को कॉनजेनिटल हेपेटिक आर्टेरियोवीनस मालफॉर्मेशन नामक इस जटिल लिवर बीमारी थी जिसका राजस्थान में पहली बार सफल इलाज हुआ है। बिना सर्जरी के सिर्फ इंटरवेंशनल तकनीक से नन्हे जीवन को नई सांसें दी गईं। अब तक दुनियाभर में इस बीमारी के सिर्फ 15 से 20 और भारत में मात्र 2 से 3 केस ही रिपोर्ट हुए हैं।

जयपुर। जवाहर सर्किल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती शिशु को कॉनजेनिटल हेपेटिक आर्टेरियोवीनस मालफॉर्मेशन नामक इस जटिल लिवर बीमारी थी जिसका राजस्थान में पहली बार सफल इलाज हुआ है। बिना सर्जरी के सिर्फ इंटरवेंशनल तकनीक से नन्हे जीवन को नई सांसें दी गईं। अब तक दुनियाभर में इस बीमारी के सिर्फ 15 से 20 और भारत में मात्र 2 से 3 केस ही रिपोर्ट हुए हैं।

बिना सर्जरी हुआ जीवनरक्षक इंटरवेंशनल 
डॉ. गुप्ता ने बताया कि बेहद पतली जांघ की नस के माध्यम से कैथेटर को लिवर तक पहुंचाया और उस असामान्य नसों के गुच्छे तक पहुंचे, जो लगभग ह्दय के आकार से भी बड़ा था। उन्होंने सुरक्षित तरीके से लगभग 70 प्रतिशत असामान्य रक्त वाहिकाओं को मेडिकल-ग्रेड ग्लू से बंद किया, जिससे ह्दय की विफलता पूरी तरह ठीक हो गई। शेष हिस्सा दवाओं से धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगा।

समय पर पहचान और एनआईसीयू देखभाल
इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अनुराग गुप्ता ने बताया कि गर्भावस्था के 32वें सप्ताह में पहुंची एक महिला की सोनोग्राफी के दौरान बच्चे के लिवर में नसों का एक असामान्य गुच्छा दिखाई दिया। इस कारण खून सीधे लिवर से ह्दय की ओर जाने लगा, जिससे ह्दय पर अत्यधिक दबाव पड़ा और हार्ट फेलियर की स्थिति बन गई। सीनियर गाइनोकोलॉजिस्ट डॉ. ऋचा वैष्णव ने इस असामान्य स्थिति को गर्भावस्था के दौरान ही पहचाना और फेटल मॉनिटरिंग जारी रखी।
 डिलीवरी के बाद नवजात को डॉ. राजकुमार गोयल की देखरेख में एनआईसीयू में रखा गया। टीम ने 2डी ईको और क्लिनिकल मॉनिटरिंग से स्थिति कि जांच की । बच्चे की हालत सुधार नहीं रही थी, इसलिए टीम ने इंटरवेंशन प्रोसीजर करने का निर्णय लिया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे