तेज आवाज का डीजे साउण्ड, बढ़ा रहा सिरदर्द, परीक्षा की तैयारी में डीजे साउण्ड डाल रहे खलल

सिर पर आ गई बोर्ड परीक्षाएं

तेज आवाज का डीजे साउण्ड, बढ़ा रहा सिरदर्द, परीक्षा की तैयारी में डीजे साउण्ड डाल रहे खलल

प्रशासन द्वारा जल्द इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो बच्चों पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

खानपुर। प्रदेश में सीबीएसई एवं बोर्ड की परीक्षाएं जैसे जैसे नजदीक आती जा रही हैं, वैसे वैसे परीक्षार्थी दिन रात मेहनत करने में जुटे हुए है, लेकिन शादी ब्याह में बज रहे तेज आवाज में साउंड छात्रों की परेशानी बढ़ा रहे है। शादी ब्याह में लोग अपनी खुशी के लिए बच्चों के भविष्य से खेल रहे हैं, जगह जगह तेज आवाज में बज रहे लाउडस्पीकर और डीजे उनकी एकाग्रता को भंग कर रहे है। वही रात की नींद भी खराब कर रहे है । सरकार के आदेशानुसार तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर रोक है, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। खानपुर वासियों का कहना है कि ध्वनि प्रदूषण पर शासन प्रशासन के नियंत्रण के दावे की डीजे संचालन हवा निकाल रहे है। लाउडस्पीकर का शोर 55 डेसिबल होना चाहिए लेकिन डीजे संचालक 150 डेसिबल तक बजाया जा रहा है। इससे स्टूडेंट के साथ बुजुर्ग,हाट के मरीज परेशान हो चुके हैं, तेज शोर से लोगों के कान कमजोर हो रहे हैं। जबकि डीजे साउंड को कम आवाज में बजाने का समय रात के 10 बजे तक का ही है, लेकिन देर रात तक तेज आवाज में डीजे साउंड बज रहे हैं इससे बोर्ड परीक्षा,सीबीएसई सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुट छात्र छात्राओं को तेज आवाज में बजने वाले डीजे से पढ़ाई कमजोर पड़ रही है, इससे उनका ध्यान भी भटक रहा है। शादी में खुशी के लिए लोग बच्चों के भविष्य से खेल रहे हैं, जिससे उन्हें परीक्षा परिणाम बिगड़ने का डर सा बना हुआ है । प्रशासन द्वारा जल्द इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो बच्चों पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

अभिभावकों को बच्चों का परिणाम बिगड़ने का सता रहा डर
कस्बे में बारात निकासी जुलूस में निर्धारित मापदंड से दोगुने साउंड सिस्टम के साथ गलियों में निकाले जा रहे है। परीक्षार्थियों की परीक्षाएं नजदीक है लेकिन डीजे बजाने वालो को न तो बच्चों की परीक्षा का ख्याल है ना ही अस्पताल के सामने से गुजरते हुए मरीजों की स्थिति का ध्यान तेज आवाज में बजने वाले साउंड सिस्टम से हार्ट मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, इसके बावजूद किसी को कोई फिक्र नहीं है। देर रात तक तेज आवाज में उन्हें बजने वाले लाउड स्पीकर से बच्चे पढ़ नहीं पाते इससे अभिभावक चिंतित है, इससे उनके परिणाम बिगड़ने का डर सता रहा है। इसी के साथ स्कूलों के आसपास भी डीजे साउंड धीमी आवाज में निकलना चाहिए ताकि बच्चों की पढ़ाई खराब ना हो। 

शादी में डीजे पर नाचते वक्त युवक की हुई थी मौत
मंगलवार रात को जरगा गांव निवासी राघवेंद्र 23 वर्ष पुत्र रामबिलास नागर गांव के ही पड़ौसी दोस्त की शादी में खानपुर गया हुआ था, जहां पर निकासी में नाच रहा था। इसी दौरान गश खाकर गिर पड़ा। जिसे परिजन तुरंत अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस पर चिकित्सकों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई थी। इससे पूर्व में भी लगभग 6 माह पूर्व मालनवासा गांव में भजन संध्या के दौरान पंचायत सहायक सचिव की अटैक आने से मौत हो गई थी।

उछल जाती है और दीवार पर टंकी तस्वीर भी हिल जाती है, डीजे का डेसीबल कम होना चाहिए। 
- राजकुमार, छात्र  

Read More सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के दूसरे चक्र की डेटशीट जारी की, 15 से 21 मई तक होंगी परीक्षाएं

अभी शादी समारोह तेजी से चल रहे हैं इनको हम रोक नहीं सकते यह रीति रिवाज है लेकिन इससे बच्चों की पढ़ाई पर असर न पड़े इसलिए डीजे का डेसिबल कम होना चाहिए।
- सत्यनारायण मौर्य, ग्रामीण 

Read More जनगणना ड्यूटी से SMS हॉस्पिटल में हड़कंप : 38 कर्मचारियों को मुक्त करने की सिफारिश, जयपुर कलेक्टर को लिखा पत्र

जब रोड से डीजे बजते हुए निकलते हैं तो बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है उनका हार्ट कंपन करने लग जाता है। 
- निर्मला लखारा, ग्रामीण  

Read More असर खबर का : कलक्टर के दौरे से हड़बड़ाया प्रशासन, अधूरे कार्यों पर लगाई फटकार

शादी समारोह में जो देर रात तक डीजे बजाते हैं उनसे बालकों को पढ़ाई में परेशानी का सामना तो करना पड़ता ही है उसी के साथ खानपुर 5दिन पहले एक बालक डांस करते हुए बेहोश हो गया, ऐसा नहीं होना चाहिए । 
- प्रिंस नागर, छात्र

मैं एक छात्र हूं और पूरे साल मैंने परीक्षा पास करने के लिए मेहनत की है और मुझे पढ़ाई का समय रात को ही मिलता है और रात में यदि डीजे साउंड बहुत तेज रहता है तो इससे मेरे को पढ़ाई में परेशानी उत्पन्न होती है अत: निवेदन है कि डीजे 10 बजे बाद ना बजाए जाए और इनका डेसीबल कम रखा जाए। 
- विजय कुमार, छात्र 
 
सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार रात्रि को 10 बजे से 5 तक जो प्रतिबंध है उसे पुलिस के माध्यम से खानपुर थाना अधिकारी को निर्देशित कर प्रतिबंध लगाया जाएगा। 
- रजत कुमार,विजय वर्गीय उपखंड अधिकारी खानपुर

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप : बाड़मेर में पारा 46°C पार, जयपुर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट  राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप : बाड़मेर में पारा 46°C पार, जयपुर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट 
राजस्थान में गर्मी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है; बाड़मेर 46°C के साथ सबसे गर्म रहा। पिछले 12 वर्षों...
ट्रंप की भारत विरोधी टिप्पणी पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन : अमेरिकी दूतावास के बाहर की नारेबाजी, लाकड़ा ने कहा-देश का अपमान नहीं किया जाएगा बर्दाश्त 
कम लागत, पारदर्शी आवंटन प्रक्रिया से निवेशकों का बढ़ा भरोसा: एक मई से शुरू होगा रीको की प्रत्यक्ष आवंटन योजना का दसवां चरण, 14 मई तक जमा होगी ईएमडी   
ईरान-पाकिस्तान वार्ता : मॉस्को रवाना हुए Abbas Araghchi ; पुतिन से करेंगे अहम मुलाकात, मध्यस्थता प्रयासों के बीच अमेरिका से वार्ता जारी रखने पर चर्चा 
पीएम मोदी मंगलवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर, वाराणसी और हरदोई में करेंगे 42,580 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन
महात्मा गांधी अस्पताल की पहल : टोंक में लगा निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ
RUHS को मिला नया मुखिया : डॉ. मोहनीश ग्रोवर ने संभाली प्राचार्य की कमान, RIMS परियोजना को धरातल पर लाना प्रमुख