घर में घुसा दरिंदा, बुखार से तपती नाबालिग से किया दुष्कर्म : 15 दिन बाद रिपोर्ट, पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर पकड़ा
टीम ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले
पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया।
झुंझुनूं। शहर में बुखार से तप रही एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना 15 दिन पुरानी बताई गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने 300 किलोमीटर दूर मालपुरा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, एक महिला ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि 31 जुलाई को वह काम पर गई थी। नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी, जिसे बुखार था।
आरोपी उनके घर आया और उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपी की पहचान के लिए सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। अंत में पुलिस ने जैसाराम उर्फ रणजीत को मालपुरा टोंक से पकड़ लिया। लंबी पूछताछ के बादए उसे 16 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
25 Nov 2026 18:25:47
बिहार की महिलाओं और छठ पर्व की सिंदूर परंपरा पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी...

Comment List