पिता की आंखों के सामने जमीन में समा गया 9 साल का बेटा, 640 फीट नीचे जिंदगी की जंग

1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा भोमाराम

पिता की आंखों के सामने जमीन में समा गया 9 साल का बेटा, 640 फीट नीचे जिंदगी की जंग
खेत में खराब बोरवेल को ठीक करने का काम चल रहा था। मशीन से पाइप निकाले जा रहे थे। पास ही पिता पाचाराम और उनका 9 साल का बेटा भोमाराम मौजूद थे। इसी बीच अचानक ऐसा हादसा हुआ कि पिता के सामने ही बेटा 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। कुछ ही पलों में बच्चा आंखों से ओझल।

जोधपुर/फलोदी। खेत में खराब बोरवेल को ठीक करने का काम चल रहा था। मशीन से पाइप निकाले जा रहे थे। पास ही पिता पाचाराम और उनका 9 साल का बेटा भोमाराम मौजूद थे। इसी बीच अचानक ऐसा हादसा हुआ कि पिता के सामने ही बेटा 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। कुछ ही पलों में बच्चा आंखों से ओझल हो गया। अब वह जमीन से करीब 640 फीट नीचे फंसा है। राहत की बात यह है कि बोरवेल में उतारे गए कैमरे में बच्चे की हलचल दिखाई दी है। हालांकि, उसे बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

घटना गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे फलोदी जिले की पूनिया की ढाणी में हुई। खेत में लगा बोरवेल खराब होने पर उसे दुरुस्त करवाने के लिए मशीन मंगवाई गई थी। मशीन की सहायता से बोरवेल के भीतर लगे पाइप बाहर निकाले जा रहे थे। इसी दौरान भोमाराम बोरवेल में गिर गया। हादसे के समय उसके पिता भी वहीं मौजूद थे।

कैमरे से मिली बच्चे की लोकेशन, अब सुरक्षित निकालने की चुनौती :

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुट गई। सबसे पहले बोरवेल में कैमरा डालकर बच्चे की स्थिति जानने का प्रयास किया गया। कैमरे में करीब 640 फीट की गहराई पर हलचल दिखाई देने से बच्चे की लोकेशन का पता चला।

Read More आसमान में गूंजा वायुसेना का पराक्रम, नौ हॉक विमानों ने तिरंगे सहित कई फॉर्मेशन बनाकर दिखाई उड़ान की सटीकता

रेस्क्यू टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती इतनी अधिक गहराई में फंसे बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालना है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है। बच्चे को निकालने में कितना समय लगेगा और उसकी स्वास्थ्य स्थिति कैसी है, इस बारे में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Read More पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्या मामला : 5 आरोपी गिरफ्तार, 64 नामजद समेत 70-80 लोगों पर FIR

Post Comment

Comment List

Latest News

संजीवनी कला समारोह शुरू, बच्चों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश संजीवनी कला समारोह शुरू, बच्चों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
ओरियन ग्रीन्स की ओर से प्रदेश स्तरीय संजीवनी कला समारोह का शुभारंभ आज हुआ। पहले दिन थिएटर इन एजुकेशन पर...
तेल के दाम गिरेंगे, युद्ध थमेगा! ट्रंप के बयान में छिपा बड़ा संकेत
हिंदी माह में बैंककर्मियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया पुरस्कृत
विपक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, CJI की एक टिप्पणी ने बढ़ाया सस्पेंस
बुक ‘चिंग तम अमत्तनि’ का लोकार्पण, साहित्यकारों ने की काव्य-संग्रह की चर्चा
दशहरा-दिवाली पर केरल टूरिज्म की नजर राजस्थान के पर्यटकों पर, घरेलू पर्यटकों की संख्या 10.98 प्रतिशत बढ़ी
आवासन मंडल की चार योजनाओं में खुलेंगे 649 फ्लैटों के रास्ते, 17 अक्टूबर से शुरू होगा पंजीकरण