एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत छात्राओं का टीकाकरण, 14–15 वर्ष की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

सुरक्षित भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित

एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत छात्राओं का टीकाकरण, 14–15 वर्ष की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को सूरसागर स्थित सैटेलाइट अस्पताल में छात्राओं का टीकाकरण। अभियान के दौरान 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए टीका।

जोधपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित एचपीवी (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को सूरसागर स्थित सैटेलाइट अस्पताल में छात्राओं का टीकाकरण किया गया। अभियान के दौरान 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए टीका लगवाया। कार्यक्रम जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी जोधपुर डॉ. भूपेंद्र सिंह पाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान सैटेलाइट अस्पताल सूरसागर की प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्वेता चंदेला, डॉ. हंसराज (पैथोलॉजिस्ट) तथा डॉ. रवि प्रकाश उदावत (फिजिशियन) की देखरेख में टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी की गई।

अस्पताल परिसर में आयोजित इस अभियान में लगभग 75 बालिकाओं का पंजीकरण किया गया, जिनमें से 73 छात्राओं ने सफलतापूर्वक एचपीवी टीकाकरण करवाया। टीकाकरण में आदर्श स्कूल सूरसागर और सूरसागर गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने भागीदारी निभाई। चिकित्सकों ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और किशोरावस्था में इसका टीकाकरण सबसे अधिक प्रभावी माना जाता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस अभियान के माध्यम से बालिकाओं में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस