असर खबर का - सरकारी विद्यालय के 87 बच्चों के बनाए जन्म प्रमाण पत्र

निगम कर्मचारियों ने घर-घर जाकर एकत्र की थी जानकारी

असर खबर का - सरकारी विद्यालय के 87 बच्चों के बनाए जन्म प्रमाण पत्र

जन्म प्रमाण पत्र वितरण करने के बाद विद्यालय परिसर व आस-पास के क्षेत्र में पौधारोपण किया गया।

कोटा । नगर निगम कोटा दक्षिण ने अनूठी पहल करते हुए घर-घर जाकर जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया के तहत रथकांकरा स्थित सरकारी स्कूल के 87 बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनाए। इन प्रमाण पत्रों का शुक्रवार को विद्यालय परिसर में वितरण किया गया और पौधे लगाए गए।  रथकांकरा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में  आयोजित कार्यक्रम के दौरान जन्म प्रमाण पत्र वितरण किए गए । कार्यक्रम में  नगर निगम कोटा दक्षिण महापौर राजीव अग्रवाल द्वारा 87 बच्चों को जन्म प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही ग्रामवासियों को अपने  बच्चों से संबंधित दस्तावेजों को समय पर बनाए जाने के लिए प्रेरित किया। जन्म प्रमाण पत्र वितरण करने के बाद विद्यालय परिसर व आस-पास के क्षेत्र में पौधारोपण किया गया।

घरों पर जन्मे बच्चों की नहीं थी जानकारी
गौरतलब है कि नगर निगम कोटा दक्षिण क्षेत्र के रथकांकरा स्थित  राजकीय विद्यालय में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चों का शिक्षा विभाग के यू-डाइस पोर्टल पर जन्म प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण नामांकन नहीं हो पा रहा था। घरों पर जन्म होने के कारण जानकारी के अभाव में इन बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र नहीं बने हुए थे। 

लोकसभा अध्यक्ष ने दिए थे निर्देश
इस मामले की जानकारी मिलने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नगर निगम कोटा उत्तर व दक्षिण आयुक्तों को निर्देश दिए थे कि वे घर-घर जाकर ऐसे बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनाएं जिनके प्रमाण पत्र अभी तक बने हुए नहीं है। लोकसभा अध्यक्ष के निर्देश के बाद नगर निगम कोटा दक्षिण  व कोटा उत्तर के आयुक्तों ने इस संबंध में आदेश जारी किए थे। 

विद्यालय परिसर में लगाया था शिविर
कोटा दक्षिण आयुक्त अनुराग भार्गव ने विशेष अभियान चलाकर ऐसे बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रथकांकरा में शिविर आयोजित किया था।  वहां जन्म प्रमाण पत्र के लिए वांछित दस्तावेज लिए गए। वहीं शिविर में जन्म प्रमाण पत्र संबंधित दस्तावेज जमा कराने से वंचित रहे बच्चों के घर-घर जाकर दस्तावेज एकत्र कर 10 नम्बर फार्म की जरूरी कार्यवाही करते हुए जन्म प्रमाण पत्र बनाए गए।

Read More ऐश्वर्या वैध रघुनाथन के सुरों के साथ JLF का शुभारंभ, मॉर्निंग म्यूजिक की शास्त्रीय प्रस्तुति ने साहित्य प्रेमियों को किया मंत्रमुग्ध

निगम अधिकारी व विद्यालय स्टाफ रहा मौजूद
प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान नगर निगम कोटा दक्षिण आयुक्त अनुराग भार्गव, उपायुक्त दयावती सैनी, अधीक्षण अभियंता महेशचन्द गोयल, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रूकमणी नागर, अध्यापिका स्नेहलता शर्मा, कमलेश मीणा, भारती हाड़ा, एसएमसी अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा, संदीप वार्ष्णेय समेत कई लोग मौजूद रहे। 

Read More जेएलएफ की शुरुआत आज से : फेस्ट में 5 दिन तक 300 से अधिक सत्र में 500 से ज्यादा वक्ता, साहित्य से लेकर टेक्नोलॉजी तक गूंजेगा वैश्विक विमर्श

नवज्योति ने किया था मामला प्रकाशित
गौरतलब है कि जन्म प्रमाण पत्र से वंचित बच्चों के घर-घर जाकर नगर निगम द्वारा प्रमाण पत्र बनाने संबंधी समाचार दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 20 जुलाई को पेज 5 पर‘ निगम कर्मचारी घर-घर जाकर जन्म प्राण पत्र से वंचितों की जुटाएंगे जानकारी शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें  दोनों निगमों के क्षेत्र के साथ ही रथकांकरा सरकारी स्कूल के बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनाने की भी जानकारी दी गई थी। नगर निगम ने उसकी प्रक्रिया शुरु कर दी थी। जिसके तहत 87 बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर उन्हें शुक्रवार को वितरित किए गए। 

Read More जयपुर सेंट्रल जेल में बंदियों का तांडव : जेलकर्मी विजय पाल के साथ की मारपीट,  जेल अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर