राजस्थान में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : गांजा खेती का भंडाफोड़, शोभायात्रा में श्रद्धालु बनकर पहुंची पुलिस

पकड़ी गई फसल की अनुमानित कीमत करोड़ों में आंकी

राजस्थान में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : गांजा खेती का भंडाफोड़, शोभायात्रा में श्रद्धालु बनकर पहुंची पुलिस
राजस्थान में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एएनटीएफ और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने संयुक्त ऑपरेशन गांजार्जन के तहत सैकड़ों बीघा सुरक्षित क्षेत्र में फैली बीसियों करोड़ रुपए की अवैध गांजा की फसल को नष्ट किया। पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में अतिरिक्त महानिदेशक एम.एन. दिनेश के मार्गदर्शन में गठित एएनटीएफ की चार विशेष टीमों ने एनसीबी के साथ मिलकर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की।

जयपुर/उदयपुर। राजस्थान में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एएनटीएफ और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने संयुक्त ऑपरेशन गांजार्जन के तहत सैकड़ों बीघा सुरक्षित क्षेत्र में फैली बीसियों करोड़ रुपए की अवैध गांजा की फसल को नष्ट किया। पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में अतिरिक्त महानिदेशक एम.एन. दिनेश के मार्गदर्शन में गठित एएनटीएफ की चार विशेष टीमों ने एनसीबी के साथ मिलकर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की। तस्करों ने उदयपुर जिले के दुर्गम जनजातीय क्षेत्रों कउडा-मउडा, माण्डवा, निचली सुबरी और उपला थला में करीब 50 बीघा जमीन पर अवैध गांजे की खेती कर रखी थी। खेतों में 8 हजार से अधिक गांजे के पौधे लगाए गए थे। यह फसल तीन से चार महीने में पकने वाली थी और इसकी सप्लाई पश्चिमी राजस्थान, गुजरात और पंजाब तक की जानी थी। विकास कुमार के अनुसार, पिछले कई वर्षों से इन जनजातीय इलाकों में गांजे की फसल तैयार की जा रही थी।

तीन महीने चली खुफिया पड़ताल
राजस्थान में गांजे की बढ़ती सप्लाई पर एएनटीएफ ने तीन महीने से खुफिया पड़ताल शुरू की थी। मणिपुर, तेलंगाना और ओड़ीसा से जाने वाले गांजे से अधिकारियों को शक हुआ कि राज्य में कहीं स्थानीय स्तर पर इसकी अवैध खेती हो रही है। टीमों ने अपने आप को विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के रूप में क्षेत्र में तैनात किया। किसी ने पाइपलाइन डालने के नाम पर सर्वे किया, किसी ने कृषि निरीक्षक बनकर खेतों की मिट्टी की जांच की, बिजली विभाग की टीम बनकर सर्वे किया गया तो किसी ने कृषि ऋण मापी के बहाने खेतों को चिन्हित किया। टीमों ने सुबह 4 बजे अभियान चलाकर खेतों में उगाई गई अवैध गांजे की फसल को तबाह कर दिया। पकड़ी गई फसल की अनुमानित कीमत करोड़ों में आंकी गई है। आईजी एटीएस विकास कुमार ने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध संबंधी सूचना 0141-2601583 या व्हाट्सएप नंबर 9001999070 पर साझा करें।  

Post Comment

Comment List

Latest News

पांच वीएलटीडी कंपनियो ने परिवहन विभाग में कराया पंजीयन, वीएलटीडी एसओपी का 24 घंटे में असर पांच वीएलटीडी कंपनियो ने परिवहन विभाग में कराया पंजीयन, वीएलटीडी एसओपी का 24 घंटे में असर
व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस को लेकर परिवहन विभाग की पहल का असर महज 24 घंटे में दिखाई देने लगा। ट्रांसपोर्ट...
परिवहन विभाग में फिलहाल नहीं होंगे ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिकारियों को सड़क सुरक्षा पर फोकस के निर्देश
रोडवेज की 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसें डिपो को आवंटित, कोटा को मिली सबसे अधिक बसें
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग