साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

किराए के मकान में रहकर कर रहे थे साइबर अपराध

साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
साइबर ठगी के लिए बैंक खाते मुहैया कराने वाले दो युवकों को नारायण विहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 20 चेकबुक, 10 पासबुक, 42 एटीएम कार्ड और 11 मोबाइल बरामद हुए। खातों में सात साइबर ठगी की शिकायतें मिली हैं। इनके जरिए करीब 20 लाख रुपए की ठगी की रकम पहुंची थी।

जयपुर। नारायण विहार थाना पुलिस ने साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो युवकों आकाश निवासी मदनगंज किशनगढ़ अजमेर और अमित वैष्णव निवासी सलेमाबाद अजमेर कोे गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 20 चेकबुक, 10 बैंक पासबुक, 42 एटीएम कार्ड और 11 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपियों के पास मिले बैंक खातों की समन्वय पोर्टल पर जांच में सात साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हुई हैं। इन खातों से करीब 20 लाख रुपए की ठगी की राशि प्राप्त होने की जानकारी मिली है।

किराए के मकान में रहकर कर रहे थे साइबर अपराध

डीसीपी दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि पुलिस मुख्यालय की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान म्यूल हंटर के तहत 30 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि नारायण सागर स्थित एक प्लॉट के प्रथम तल पर कुछ युवक आॅनलाइन गेमिंग फ्रॉड और साइबर अपराध में शामिल हैं। पुख्ता सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा।

कमीशन काटकर दूसरे खातों में भेजते थे रकम

Read More जॉर्जिया की लिया गुगुशविली बनीं मिस सुपरमॉडल वर्ल्डवाइड-2026, अमेरिका की ल्यूडमिला ने जीता मिसेज का ताज

खुलासा हुआ कि आरोपी साइबर ठग गिरोह को बैंक खाते उपलब्ध कराते थे। टेलीग्राम टास्क, लोन का झांसा और फर्जी लिंक से ठगी की रकम इन खातों में जमा कराई जाती थी। आरोपी प्राप्त रकम में से अपना कमीशन काटकर शेष राशि गिरोह के बताए दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर कर देते थे। कई बार एटीएम से नकदी निकालकर भी मुख्य आरोपियों तक पहुंचाई जाती थी।

Read More वाराणसी और नागपुर में भाजपा की हार पर जयराम की केंद्र को दे डाली सलाह, जानें क्या बोले..?

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

चंडीगढ़ पुलिस स्थापना दिवस समारोह: अमित शाह ने की शिरकत, 258 करोड़ के प्रोजेक्टों की देंगे सौगात चंडीगढ़ पुलिस स्थापना दिवस समारोह: अमित शाह ने की शिरकत, 258 करोड़ के प्रोजेक्टों की देंगे सौगात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ पुलिस के स्थापना दिवस समारोह में शिरकत कर परेड की सलामी ली। इस...
जेडीए सचिव बताए रोड और सीवरेज निर्माण का काम कब तक होगा : हाईकोर्ट
Gen Z के प्रदर्शन से दहला जर्मनी, दुकानों में लूट और पुलिस पर हमले
पुष्य नक्षत्र आज: मोती डूंगरी गणेश का होगा 151 किलो दूध से पंचामृत अभिषेक
मां के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए अर्जुन मुंडा ने अस्पताल में बजाई बांसुरी, भावुक कर रहा वीडियो
अलवर से भरतपुर तक ग्रैप की पहली सख्ती, 5 से 20 नवंबर को और कड़ा पहरा, क्या है ग्रैप, जो हवा बिगड़ते ही हरकत में आता है ? 
करवा चौथ पर पति ने दिया जिंदगी का अनमोल तोहफा, पत्नी को किडनी देकर निभाया सात फेरों का वचन