अमेरिका-जापान ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी समझौते को अनिश्चितकाल तक बढ़ाया : समझौते पर किए हस्ताश्रर, पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने पर विशेष जोर

विदेश मंत्री मोतेगी तोशिमित्सु ने समझौते पर किए हस्ताक्षर

अमेरिका-जापान ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी समझौते को अनिश्चितकाल तक बढ़ाया : समझौते पर किए हस्ताश्रर, पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने पर विशेष जोर
द्विपक्षीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी समझौते को अनिश्चितकाल तक बढ़ाने पर सहमति जताई। संशोधित प्रोटोकॉल पर अमेरिकी अधिकारी माइकल क्रैटसियोस और जापान के विदेश मंत्री मोतेगी तोशिमित्सु ने हस्ताक्षर किए। 1988 से लागू यह समझौता अनुसंधान सहयोग का आधार है। अब दोनों देश उभरती तकनीकों, सुरक्षित नवाचार और विश्वसनीय तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र पर सहयोग मजबूत करेंगे।

टोक्यो। अमेरिका और जापान ने द्विपक्षीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी समझौते को अनिश्चितकाल तक बढ़ाने पर सहमति जतायी है, जिससे अनुसंधान, विकास और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में दोनों देशों के दीर्घकालिक सहयोग की पुष्टि हुई है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में अनुसंधान और विकास में सहयोग संबंधी अमेरिका-जापान समझौते में संशोधन एवं विस्तार के प्रोटोकॉल पर टोक्यो में हस्ताक्षर किये गये। अमेरिका की ओर से व्हाइट हाउस कार्यालय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नीति के सहायक और निदेशक माइकल क्रैटसियोस ने, जबकि जापान की ओर से विदेश मंत्री मोतेगी तोशिमित्सु ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किये।

वर्ष 1988 में पहली बार हुए इस समझौते ने अमेरिका और जापान की सरकारों के बीच वैज्ञानिक सहयोग के लिए कानूनी ढांचा उपलब्ध कराया है। पिछले कई दशकों में इसने दोनों देशों के शोधकर्ताओं और वैज्ञानिक संस्थानों के बीच व्यापक सहयोग को समर्थन दिया है।  संशोधित समझौते के तहत वाङ्क्षशगटन और टोक्यो ने महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग को बनाए रखने और मजबूत करने का इरादा जताया है। इसमें सुरक्षित और विश्वसनीय नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया है।

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि समझौते का अनिश्चितकालीन विस्तार दोनों सरकारों की दीर्घकालिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी साझेदारी के प्रति प्रतिबद्धता तथा दोनों देशों के लोगों के लाभ के लिए सहयोग जारी रखने के संकल्प को दर्शाता है।

Tags: agreement

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार
फाइनेंशियल एक्सप्रेस लीडरशिप अवॉर्ड्स के उद्घाटन संस्करण में बेला कासा को ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’ चुना गया है।यह पुरस्कार बेला...
‘परिसीमन का मकसद BJP को फायदा पहुंचाना था’, SIR को लेकर उमर अब्दुल्ला ने जताई बड़ी चिंता
विदेश से पढ़कर आए डॉक्टर : 23 दिन हुआ धरना, 12 दिन से भूख हड़ताल, स्टाइपेंड की मांग अधूरी 
पंजाब में 'आप' सरकार के भ्रष्टाचार का खेल खत्म होने का समय: सुनील जाखड़
टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर तक मिलेगा छूट का मौका
तातोपानी बंदरगाह को फिर से चालू करने के लिए चीन से बातचीत कर रहा नेपाल, लामसाल ने कहा- लगातार हो रही बातचीत
‘ज्ञानेश कुमार हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारों से गूंजा विरोध मार्च, इंडिया गठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा