महिला सांसद और पति की मौत : अमेरिका में दो सांसदों को घर में घुसकर गोली मारी, पुलिस की ड्रेस में आया था शूटर

लोगों से घरों में रहने की अपील

महिला सांसद और पति की मौत : अमेरिका में दो सांसदों को घर में घुसकर गोली मारी, पुलिस की ड्रेस में आया था शूटर
अमेरिका के मिनेसोटा में दो सांसदों-स्टेट सीनेटर जॉन हॉफमैन और स्टेट रिप्रजेंटेटिव मेलिसा हॉर्टमैन पर उनके घर पर हमला हुआ है

मिनेसोटा। अमेरिका के मिनेसोटा में दो सांसदों-स्टेट सीनेटर जॉन हॉफमैन और स्टेट रिप्रजेंटेटिव मेलिसा हॉर्टमैन पर उनके घर पर हमला हुआ है। इस हमले में जॉन हॉफमैन घायल हो गए हैं, जबकि मेलिसा हॉर्टमैन और उनके पति की मौत हो गई। अधिकारियों ने इसे टारगेटेड अटैक बताया है। 

यह गोलीबारी मिनियापोलिस के उपनगरों चैम्पलिन और ब्रुकलिन पार्क में उनके आवास पर हुई। बताया जा रहा है कि हमलावार पुलिस की ड्रेस में आया था। अधिकारी हमले के पीछे की मंशा को समझने की कोशिश कर रहे हैं और अभी जांच शुरू की गई है। 

लोगों से घरों में रहने की अपील
हमले के बाद, अधिकारियों ने मिनियापोलिस के दो उपनगरों में रहने वाले लोगों से घर के अंदर रहने की अपील की, क्योंकि वे उस संदिग्ध की तलाश कर रहे हैं जो कथित रूप से पुलिस की वर्दी में था। इस बीच मिनेसोटा पुलिस प्रमुख ने जानकारी दी कि संदिग्ध की गाड़ी से एक कागज बरामद हुआ है, जिसमें कई विधायकों और जनप्रतिनिधियों के नाम संभावित टारगेट के रूप में शामिल हैं।

ह में पूरे देश में हर प्रकार की राजनीतिक हिंसा के खिलाफ खड़ा होना होगा। जो लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें जरूर सजा दी जाएगी।
-टिम वॉल्ज, मिनेसोटा के गवर्नर

Read More जंतर-मंतर लाठीचार्ज : AAP का केंद्र सरकार पर हमला, पीएम मोदी से युवाओं से माफी की मांग

हमलावर एक या ज्यादा?
जांच एजेंसियां अब इस बात की तह में जाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या यह कोई अकेला हमलावर था या किसी बड़े साजिश का हिस्सा है। आस-पास के सभी जनप्रतिनिधियों को अतिरिक्त सुरक्षा दी जा रही है। 

Read More जोजरी प्रदूषण मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, राज्य के मुख्य सचिव को व्यक्तिगत अनुपालन की जिम्मेदारी

स्थानीय प्रशासन, एफबीआई और अन्य संघीय एजेंसियां इस मामले में संयुक्त जांच कर रही हैं।  हमलावर की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन उसके राजनीतिक मकसद की आशंका से इनकार नहीं किया गया है, और माना जा है रहा है कि वे खासतौर से जनप्रतिनिधियों को निशाना बनाने की प्लानिंग में थे।

Read More जयपुर सर्राफा बाजार : सोना-चांदी के दाम में जोरदार उछाल, जानें क्या है भाव

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...
असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर