पाकिस्तान में भीषण हादसा: पेट्रोल टैंक फटने से आग का गोला बनी गाड़ी, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत
रेस्क्यू 1122 की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। सरकारी बचाव सेवा 'रेस्क्यू 1122' के अनुसार, यात्रियों से भरी गाड़ी खाई में गिरने से आग के गोले में तब्दील हो गई।
'रेस्क्यू 1122' ने अपने बयान में बताया कि यह दुर्घटना मूरी जिले में हुई। एक विवाह समारोह से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग समेत 14 लोग एक वाहन में वापस लौट रहे थे। तेज रफ्तार के कारण वैन बेकाबू होकर सड़क किनारे बने सेफ्टी बैरियर से टकरा गई, जिससे उसके पेट्रोल की टंकी फट गई।
टंकी से रिसते पेट्रोल ने तुरंत आग पकड़ ली और महज कुछ ही सेकंड में वैन भीषण लपटों से घिर गई और उसकी चपेट में आकर सात लोगों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

Comment List