केरल के मुख्यमंत्री ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से की मुलाकात, आर्थिक और विकासात्मक साझेदारी पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने की क्राउन प्रिंस से मुलाकात

केरल के मुख्यमंत्री ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से की मुलाकात, आर्थिक और विकासात्मक साझेदारी पर हुई चर्चा

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा पर गए केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आर्थिक और विकासात्मक साझेदारी को मजबूत करने तथा व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की। बैठक में यूएई के वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय राजदूत डॉ. दीपक मित्तल और केरल के मंत्री भी उपस्थित रहे।

तिरुवनंतपुरम: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा पर गए केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और अबू धाबी कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने मौजूदा आर्थिक और विकासात्मक साझेदारी को और बढ़ाने के लिए दोनों देशों के रणनीतिक दृष्टिकोण के अनुरूप महत्वपूर्ण क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग विकसित करने के अवसरों पर चर्चा की। साथ ही केरल के मुख्यमंत्री ने व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों के तहत अबू धाबी में संयुक्त अरब अमीरात  (यूएई) के विदेश व्यापार मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद अल ज़ायौदी के साथ चर्चा की।

इस बैठक में अबू धाबी आर्थिक विकास विभाग के अध्यक्ष अहमद जसीम अल जाबी, अबू धाबी कार्यकारी परिषद के महासचिव और क्राउन प्रिंस कार्यालय के अध्यक्ष सैफ सईद घोबाश और अबू धाबी मीडिया कार्यालय की अध्यक्ष और क्राउन प्रिंस कोर्ट में रणनीतिक संबंधों की सलाहकार मरियम ईद अल-महेरी ने भाग लिया। मुख्यमंत्री के साथ राज्य के संस्कृति मंत्री साजी चेरियन, संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय राजदूत डा. दीपक मित्तल और केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक भी मौजूद थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

शक्ति दिवस का आयोजन : बच्चों, किशोरी बालिकाओं और महिलाओं की हुई एनीमिया की स्क्रीनिंग, मिला उपचार शक्ति दिवस का आयोजन : बच्चों, किशोरी बालिकाओं और महिलाओं की हुई एनीमिया की स्क्रीनिंग, मिला उपचार
जिले में शक्ति दिवस पर बच्चों, किशोरियों और महिलाओं की एनीमिया स्क्रीनिंग व हीमोग्लोबिन जांच कर उपचार। आयरन टेबलेट्स वितरित...
‘सुजस’ क्विज के विजेताओं का सम्मान, युवाओं में बढ़ रही जागरूकता
वित्त भवन जयपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक : वैभव गालरिया ने कहा- योजनाबद्ध कार्यप्रणाली से राजस्व लक्ष्य पूरे करे
बुजुर्ग दंपत्ति से ठगी मामले में चार अपराधी गिरफ्तार : 44 लाख रुपए, एक देशी पिस्टल, वाहन और अन्य घरेलू सामान बरामद
धोखाधड़ी का मामला : 35 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस जांच में जुटी
61 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ INA Solar ने रचा नया कीर्तिमान, वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ 59.34 प्रतिशत बढ़ा
कम हाजिरी वाले कानून के छात्रों को परीक्षा देने की इजाजत देने वाले फैसले पर सुप्रीम रोक, अदालत ने जारी किया नोटिस