ट्रंप ने निभाई दोस्ती : चीन, कनाडा और मेक्सिको को दिया टैरिफ का तगड़ा झटका, लिस्ट में भारत का नाम नहीं

चीन से अमेरिका को सबसे अधिक घाटा

ट्रंप ने निभाई दोस्ती : चीन, कनाडा और मेक्सिको को दिया टैरिफ का तगड़ा झटका, लिस्ट में भारत का नाम नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कनाडा, मेक्सिको और चीन के खिलाफ टैरिफ लगाने के लिए एक आदेश जारी किया है जिसने एक व्यापार युद्ध छेड़ दिया है

वाशिगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कनाडा, मेक्सिको और चीन के खिलाफ टैरिफ लगाने के लिए एक आदेश जारी किया है जिसने एक व्यापार युद्ध छेड़ दिया है। आदेश शनिवार शाम से लागू हो गया। इस फैसले के साथ अमेरिका और इन देशों के बीच व्यापार युद्ध की शुरूआत हो गई है, जो आगे अन्य देशों तक भी फैल सकता है। ट्रम्प ने ये आदेश जारी करते हुए भारत के साथ अपनी दोस्ती निभाई है और इस सूची से भारत को बाहर रखा है। कनाडा और मेक्सिको से आने वाले सामानों पर 25% अतिरिक्त शुल्क लगाया गया है। चीन से आयातित वस्तुओं पर 10% शुल्क बढ़ाया गया है। हालांकि, कनाडा से आयातित तेल पर सिर्फ 10% शुल्क लगेगा। 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषित टैरिफ के पहले सेट में भारत का नाम नहीं लिया। इसके पीछे उन्होंने उच्च व्यापार घाटे का हवाला दिया है। ट्रंप सरकार जल्द ही कंप्यूटर चिप्स, फार्मास्यूटिकल्स, स्टील, एल्युमीनियम, तांबा, तेल और गैस के आयात पर भी नए शुल्क लगाने की योजना बना रही है। यूरोपीय देशों पर भी ऐसे ही शुल्क लगाए जा सकते हैं।

चीन से अमेरिका को सबसे अधिक घाटा
रिसर्च एंड इंफॉर्मेशन सिस्टम के अनुसार, चीन, मैक्सिको और कनाडा अमेरिकी व्यापार घाटे में सबसे अधिक योगदान देने वाले देश हैं। चीन का योगदान 30.2 प्रतिशत, मैक्सिको का 19 प्रतिशत और कनाडा का 14 प्रतिशत है, जबकि भारत इस लिस्ट में 9वें नंबर पर है।

चीन ने जताया विरोध
चीनी वस्तुओं पर टैरिफ लगाने के अमेरिकी आदेश को लेकर चीन ने तीखा विरोध दर्ज कराया है। रविवार को वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि चीन विश्व व्यापार संगठन में मुकदमा दायर करेगा और अपने हितों की रक्षा के लिए उचित जवाबी कदम उठाएगा।

 कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शनिवार को कहा कि उनका देश राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए अनेक अमेरिकी आयातों पर 25% शुल्क लगाएगा। ट्रूडो ने कहा कि वे 155 बिलियन कनाडाई डॉलर (107 बिलियन अमेरिकी डॉलर) के अमेरिकी सामानों पर टैरिफ लगा रहे हैं। वहीं, मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने जवाबी टैरिफ लगाने की बात कही।

Read More कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी

Post Comment

Comment List

Latest News

अंतरराष्ट्रीय विधायी प्रशिक्षण कार्यक्रम : वासुदेव देवनानी ने कहा- सरल भाषा से जनता तक पहुंचे कानून, पारदर्शिता जरूरी अंतरराष्ट्रीय विधायी प्रशिक्षण कार्यक्रम : वासुदेव देवनानी ने कहा- सरल भाषा से जनता तक पहुंचे कानून, पारदर्शिता जरूरी
अंतरराष्ट्रीय विधायी मसौदा प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कानून निर्माण में सरल और स्पष्ट भाषा पर जोर।...
देश से बाहर जाने वाले हर भारतीय को आईटीसीसी लेना जरूरी नहीं : कुछ कानूनी परिस्थितियों में विशिष्ट व्यक्तियों को ही इसकी आवश्यकता, वित्त मंत्रालय ने कहा- सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही रिपोर्ट फर्जी
आरएएस-2024 का फाइनल रिजल्ट जारी : बाड़मेर के दिनेश विश्नोई बने टॉपर, 2391 अभ्यर्थी वरीयता सूची में शामिल
खराब मौसम के बीच जयपुर बना सहारा : 2 इंटरनेशनल फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग, बाद में सुरक्षित रवाना
कापरेन में गहराया पेयजल संकट, तीन दिन से नल सूखे
888 में से 229 सैंपल फेल, 10.75 लाख का वसूला जुर्माना
करोड़ों की सरकारी जमीन अभी भी अतिक्रमियों के कब्जे में, जानें पूरा मामला