कर्नाटक में सियासी अटकलों के बीच डिप्टी सीएम शिवकुमार बोले : सभी 140 एमएलए मेरे हैं

कर्नाटक में सत्ता बदलाव की अटकलों पर शिवकुमार का बड़ा बयान

कर्नाटक में सियासी अटकलों के बीच डिप्टी सीएम शिवकुमार बोले : सभी 140 एमएलए मेरे हैं

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं के बीच डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार ने कहा कि सरकार में कोई खींचतान नहीं है और सीएम सिद्धारमैया पूरा कार्यकाल पूरा करेंगे। विधायकों की दिल्ली यात्रा को उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार से पहले की सामान्य प्रक्रिया बताते हुए राजनीतिक अफवाहों को खारिज किया।

नई दिल्ली। कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच डिप्टी मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार में किसी तरह की खींचतान नहीं है और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। बीते कई दिनों से चल रही नवंबर रिवॉल्यूशन की चर्चा और विधायकों की दिल्ली यात्रा को लेकर बढ़ती अफवाहों पर शिवकुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  पर विस्तृत स्पष्टीकरण दिया।

शिवकुमार ने लिखा, सभी 140 विधायक मेरे ही विधायक हैं। कोई ग्रुप बनाना मेरे खून में नहीं है। मुख्यमंत्री और मैंने हमेशा कहा है कि हम हाईकमान के फैसले के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ विधायकों का दिल्ली जाना किसी राजनीतिक दबाव या गुटबाजी का संकेत नहीं था, बल्कि संभावित मंत्रिमंडल विस्तार से पहले नेतृत्व से मिलने का सामान्य राजनीतिक व्यवहार है। उन्होंने स्पष्ट कहा, मुख्यमंत्री ने तय किया है कि वे मंत्रिमंडल में फेरबदल करेंगे। 

नई कोशिश की तैयारी चल रही

शिवकुमार ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के प्रति पूरा समर्थन जताते हुए कहा, सीएम ने कहा है कि वे पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और हम सभी मिलकर उनके साथ काम करेंगे। इस हफ्ते शिवकुमार समर्थक माने जाने वाले कई विधायक अचानक दिल्ली पहुंचे। इसे लेकर राजनीतिक हलकों में कयास तेज हो गए कि कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की किसी नई कोशिश की तैयारी चल रही है। कुछ नेताओं ने इसे नवंबर रिवॉल्यूशन का नाम भी दे दिया। 

Read More लगातार दूसरे दिन शेयर बाजारों में गिरावट, आईटी कंपनियों पर दबाव, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे