बिहार में गंडक, गंगा, कोसी और बूढ़ी गंडक उफनीं, कई जगह खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़ का खतरा बरकरार

निचले इलाकों में अलर्ट

बिहार में गंडक, गंगा, कोसी और बूढ़ी गंडक उफनीं, कई जगह खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़ का खतरा बरकरार
बिहार में गंडक, गंगा, कोसी, बागमती और बूढ़ी गंडक नदियों के उफान से बाढ़ का खतरा बना हुआ है। कई क्षेत्रों में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। भागलपुर, कहलगांव और खगड़िया में नदियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे तटवर्ती और निचले इलाकों की चिंता बढ़ गई है।

पटना। बिहार में रविवार को गंडक, गंगा, कोसी, बागमती और बूढ़ी गंडक समेत कई नदियों के उफनने से बाढ़ का खतरा बरकरार है, जबकि कुछ स्थानों पर जलस्तर में वृद्धि ने तटवर्ती इलाकों की चिंता बढ़ा दी है। जलसंसाधन विभाग की ओर से सुबह छह बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, गंडक नदी गोपालगंज के डुमरियाघाट में खतरे के निशान से 0.48 मीटर और वैशाली के लालगंज में 0.78 मीटर ऊपर बह रही है। हालांकि, दोनों स्थानों पर नदी का जलस्तर घट रहा है। सुबह नौ बजे डुमरियाघाट में जलस्तर 62.68 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 62.22 मीटर से 0.46 मीटर अधिक है।

कोसी नदी खगड़िया के बलतारा में खतरे के निशान से 0.34 मीटर ऊपर बह रही है, जबकि कटिहार के कुरसेला में इसका जलस्तर खतरे के निशान से 0.57 मीटर अधिक है। बलतारा में पानी घट रहा है, जबकि कुरसेला में वृद्धि जारी है। मुजफ्फरपुर के बेनीबाद में बागमती नदी 49.51 मीटर पर स्थिर है, जो खतरे के निशान से 0.83 मीटर ऊपर है। बूढ़ी गंडक नदी खगड़िया में 37.73 मीटर पर पहुंच गई है, जो खतरे के निशान 36.58 मीटर से 1.15 मीटर अधिक है। यहां नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

गंगा नदी के जलस्तर में पटना सहित कई स्थानों पर गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन भागलपुर और कहलगांव में पानी बढ़ रहा है। पटना के दीघा में गंगा का जलस्तर 50.59 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 0.14 मीटर ऊपर है। गांधी घाट पर नदी 49.45 मीटर पर बह रही है, जो खतरे के निशान से 0.85 मीटर अधिक है। हाथीदह में जलस्तर 42.59 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 0.83 मीटर ऊपर है।

भागलपुर में गंगा का जलस्तर 33.70 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 0.02 मीटर अधिक है। कहलगांव में नदी 32 मीटर पर बह रही है, जो खतरे के निशान से 0.91 मीटर ऊपर है। दोनों स्थानों पर जलस्तर में वृद्धि हो रही है।

Read More अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर पोस्टर का विमोचन: बुजुर्गों को स्वस्थ, सम्मानजनक और सक्रिय जीवन देने पर जोर

Post Comment

Comment List

Latest News

आरसीए अंडर-23 प्रतियोगिता के लिए श्रीगंगानगर टीम घोषित, सलाऊदीन को कप्तानी और राहुल सहारण को उप-कप्तानी मिली आरसीए अंडर-23 प्रतियोगिता के लिए श्रीगंगानगर टीम घोषित, सलाऊदीन को कप्तानी और राहुल सहारण को उप-कप्तानी मिली
जिला क्रिकेट संघ श्रीगंगानगर ने राजस्थान क्रिकेट संघ की राज्य स्तरीय अंडर-23 प्रतियोगिता के लिए अपनी टीम की घोषणा कर...
जयपुर में देवनानी से मिले यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधायी अनुभव और संसदीय परंपराओं पर हुआ मंथन
पेरिस में यूक्रेन को मदद के खिलाफ सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे, ईयू-नाटो से फ्रांस के बाहर निकलने की मांग
किन्नर के डेरे में चोरी के बाद तीन गाड़ियों में लगाई आग, लाखों के जेवर और 12.70 लाख रुपये ले गए बदमाश
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन नहीं थमेगा, कांग्रेस ने कहा-  अब बचना मुश्किल है, गिरफ्तारी दो और जेल जाओ
भदोही के कालीन उद्योग को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 1,340 करोड़ की 112 विकास परियोजनाओं की सौगात
ज्ञानेश कुमार ने मनमानी की, 13 करोड़ नाम काटे : पायलट