गायक जुबीन गर्ग के निधन की जांच में नया खुलासा, असम पुलिस डीएसपी संदीपन गर्ग समेत परिजन की गिरफ्तारी से सनसनी

CID द्वारा की गई लंबी पूछताछ के बाद संदीपन गर्ग की गिरफ्तारी हुई

गायक जुबीन गर्ग के निधन की जांच में नया खुलासा, असम पुलिस डीएसपी संदीपन गर्ग समेत परिजन की गिरफ्तारी से सनसनी
गायक जुबीन गर्ग के निधन से जुड़े मामले में जांच ने नया मोड़ ले लिया है।

मुंबई। गायक जुबीन गर्ग के निधन से जुड़े मामले में जांच ने नया मोड़ ले लिया है। असम पुलिस सेवा के अधिकारी और जुबीन के चचेरे भाई संदीपन गर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह उस नौका पर मौजूद थे, जिस पर सिंगापुर में जुबीन गर्ग का निधन हुआ था। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) और क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने पूछताछ के बाद यह कार्रवाई की।

इससे पहले कार्यक्रम आयोजक श्यामकानु महंत, जुबीन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी और सह-गायक अमृतप्रभा महंत समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

CID द्वारा की गई लंबी पूछताछ के बाद संदीपन गर्ग की गिरफ्तारी हुई। उन्हें चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (CJM) कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस घटनाक्रम से जुबीन गर्ग की मौत को लेकर कई नए सवाल खड़े हो गए हैं और जांच अब और तेज हो गई है।

 

Read More NALSAR विवाद में BCI का यू-टर्न : छात्रों के नामांकन पर रोक का फैसला वापस, मनन मिश्रा ने दी सफाई

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया