छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना कल होगी जारी

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों समेत 20 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना कल होगी जारी
उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पहले चरण की इन 20 सीटों पर 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 17 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की थी जबकि भाजपा ने दो तथा जनता कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा के आम चुनावों के पहले चरण की 20 विधानसभा सीटों के लिए कल अधिसूचना जारी होंगी और उसी के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जायेंगी।

निर्वाचन आयोग ने जारी कार्यक्रमों के अनुसार राज्य के घुर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों समेत 20 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी और इसी के नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जायेंगी। 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर को होंगी ,और 23 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

मतदान 07 नवम्बर को होगा और मतगणना 03 दिसम्बर को होंगी। पहले चरण में पंडरिया,कवर्धा,खैरागढ़,डोगरगढ़,राजनांदगांव,डोगरगांव,खुज्जी,मोहला मानपुर,अंतागढ़,भानुप्रतापपुर,कांकेर,केशकाल,कोंडागांव, नारायणपुर,बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट,दंतेवाड़ा ,बीजापुर एवं कोंटा सीटों पर मतदान होंगा। इस चरण की सभी 20 सीटों के लिए मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने उम्मीदवार घोषित कर दिए है,जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने एक भी सीट का उम्मीदवार अभी तक घोषित नही किया हैं।

आम आदमी पार्टी,जनता कांग्रेस एवं कुछ छोटी पार्टियां भी कुछ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पहले चरण की इन 20 सीटों पर 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 17 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की थी जबकि भाजपा ने दो तथा जनता कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी।

Read More टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग: सलमान के साथ काम करने वालों को धमकी, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

दंतेवाडा सीट पर भाजपा विधायक भीमा मंडावी की नक्सलियों की हत्या के बाद हुए उप चुनाव में कांग्रेस ने इस सीट पर कब्जा कर लिया।इसी प्रकार खैरागढ़ सीट पर जनता कांग्रेस के विधायक देवब्रत ङ्क्षसह के निधन के बाद हुए उप चुनाव में कांग्रेस ने इस सीट पर भी कब्जा कर लिया।

Read More विजयादशमी पर खरगे और प्रियंका गांधी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सत्य और न्याय की विजय का दिया संदेश

वर्तमान में इन 20 सीटों पर भाजपा के पास एक मात्र सीट राजनांदगांव हैं,जिसका प्रतिनिधित्व पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन ङ्क्षसह कर रहे हैं। शेष सभी 19 सीटे सत्तारूढ़ कांग्रेस के पास हैं।

Read More विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका अहम, भारत के सांस्कृतिक केंद्रों का हो रहा पुनर्जागरण: मोदी

Post Comment

Comment List

Latest News

एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा  एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा
राजस्थान प्रिंटर्स एसोसिएशन (RPA) द्वारा 24 अक्टूबर को जयपुर में एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के...
विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका अहम, भारत के सांस्कृतिक केंद्रों का हो रहा पुनर्जागरण: मोदी
स्वर्गीय शेखावत को विधानसभा में पुष्पांजलि स्व. शेखावत का जीवन जन सेवा की मिशाल
भारत-पोलैंड के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार, बेंगलुरु पहुंचा 100 कारोबारी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल
कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 125 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला
छठे राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन में प्रस्तुत होगा राजस्थान का विकास मॉडल
इस वित्त वर्ष में एक दिन में सर्वाधिक मूवमेंट, 67 विमानों की लैंडिंग और 62 ने भरी उड़ान.