राहुल गांधी ने टीम एनएसयूआई से की मुलाकात

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तेलंगाना की यात्रा पर हैं

राहुल गांधी ने टीम एनएसयूआई से की मुलाकात
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यहां चंचलगुड़ा जेल में बंद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस छात्र संघ (एनएसयूआई) के नेताओं से मुलाकात की। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तेलंगाना की यात्रा पर हैं।

हैदराबाद। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यहां चंचलगुड़ा जेल में बंद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस छात्र संघ (एनएसयूआई) के नेताओं से मुलाकात की। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तेलंगाना की यात्रा पर हैं। गांधी ने एनएसयूआई के नेताओं से बात की। इन नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर के रिमांड पर जेल भेज दिया था। उस्मानिया विश्वविद्यालय परिसन में गांधी से मिलने की इजाजत विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा नहीं दी गयी थी और इसी के खिलाफ जब एनएसयूआई के छात्र प्रदर्शन कर रहे थे, तो संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बालमूरी वेंकट के साथ 17 अन्य कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

गांधी के साथ सीएलपी के नेता भाटी विक्रमार्का और अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी जेल प्रशासन से इजाजत मिलने के बाद एनएसयूआई के नेताओं के साथ मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी और गांधी की यात्रा को देखते हुए जेल में सामान्य तौर पर कैदियों की उनके परिजनों के साथ होने वाले मुलाकात सत्र को रोक दिया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

AI से होगी टीबी और फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती पहचान, विशेषज्ञों ने बताया- एक्स-रे और सीटी स्कैन की जांच में मिलेगी मदद AI से होगी टीबी और फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती पहचान, विशेषज्ञों ने बताया- एक्स-रे और सीटी स्कैन की जांच में मिलेगी मदद
जयपुर के बी.एम. बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित 28वें राष्ट्रीय सम्मेलन 'नेप कॉन 2026' में विशेषज्ञों ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...
किसानों की आय दोगुनी करने का वादा निकला जुमला! अखिलेश ने भाजपा को घेरा
सी.के बिरला हॉस्पिटल्स की ‘रन फॉर हार्ट’ में उत्साह के साथ शामिल हुए शहरवासी, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
नेपाल बॉर्डर से इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार: एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, कई मामलों में चल रहा था वांछित
कोक्लियर इम्प्लांट में एआई के उपयोग पर डॉ. पवन सिंघल को सम्मान, आधुनिक तकनीक के अनुभव किए शेयर
लोकरंग 2026: लक्षद्वीप से लद्दाख तक के फनकारों का जलवा, दक्षिण भारत की सुरीली सौगात भी, 27 अक्टूबर से जेकेके में सजेगा लोक विरासत का महाकुंभ
28 हजार करोड़ के साइबर फ्रॉड में ईडी की बड़ी कार्रवाई, Mumbai Airport से वकील रशेष शाह गिरफ्तार