शशि थरूर को मोदी सरकार देने जा रही अहम जिम्मेदारी, विदेशों में पाक की खोलेंगे पोल

वे अपने पासपोर्ट और यात्रा दस्तावेज तैयार रखें

शशि थरूर को मोदी सरकार देने जा रही अहम जिम्मेदारी, विदेशों में पाक की खोलेंगे पोल

सूत्रों के अनुसार, उन्हें इस मामले में भारत का पक्ष रखने के लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है।

नई दिल्ली। कांग्रेस के सांसद शशि थरूर के ऑपरेशन सिंदूर पर दिए गए बयान से पार्टी के कुछ नेता नाराज थे। उन्हें लगा कि थरूर ने लक्ष्मण रेखा पार कर दी है। लेकिन अब खबर है कि पाकिस्तान की सरजमीं से संचालित आतंकवाद के खिलाफ वह दुनियाभर में भारत की राय रखेंगे। थरूर को पाकिस्तान से संचालित आतंकवाद के खिलाफ दुनिया भर में भारत की तरफ से एक बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सूत्रों के अनुसार, उन्हें इस मामले में भारत का पक्ष रखने के लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है।

प्रतिनिधिमंडल में कई सांसद होंगे शामिल
इस योजना के तहत कई प्रतिनिधिमंडल बनाए जाएंगे। हर प्रतिनिधिमंडल में पांच से छह सांसद होंगे। उनके साथ विदेश मंत्रालय का एक प्रतिनिधि और सरकार का एक और अधिकारी भी होगा। सांसदों को कहा गया है कि वे अपने पासपोर्ट और यात्रा दस्तावेज तैयार रखें। एमईए यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं करेगा। सूत्रों ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल 22 मई के आसपास भारत से रवाना होगा और जून के पहले हफ्ते में वापस आएगा। कुछ सांसद भी इन प्रतिनिधिमंडलों में शामिल हो सकते हैं। इनमें समिक भट्टाचार्य, अनुराग ठाकुर, मनीष तिवारी, अमर सिंह, प्रियंका चतुर्वेदी, सस्मित पात्रा, सुप्रिया सुले, श्रीकांत शिंदे और डी पुरंदेश्वरी के नाम शामिल हैं।

ऑपरेशन सिंदूर पर शशि थरूर की सफाई
ऑपरेशन सिंदूर पर शशि थरूर के समर्थन के बाद कांग्रेस पार्टी में कुछ लोग उनसे नाराज थे। इसके बाद थरूर ने अपनी बात साफ की। उन्होंने कहा कि उन्होंने जो कुछ भी कहा, वह एक भारतीय नागरिक के तौर पर उनकी निजी राय थी, न कि पार्टी का आधिकारिक रुख। थरूर ने कहा, इस समय, संघर्ष के समय, मैंने एक भारतीय के रूप में बात की। मैंने कभी भी किसी और के लिए बोलने का दिखावा नहीं किया। मैं पार्टी का प्रवक्ता नहीं हूं। मैं सरकार का प्रवक्ता नहीं हूं। मैंने जो कुछ भी कहा है, आप उससे सहमत हो सकते हैं या असहमत हो सकते हैं, इसके लिए मुझे व्यक्तिगत रूप से दोषी ठहरा सकते हैं, और यह ठीक है।

पाकिस्तान से आतंकवाद कैसे फैलता, थरूर बताएंगे
भारत सरकार दुनिया को बताना चाहती है कि पाकिस्तान से आतंकवाद कैसे फैलता है। इसके लिए सरकार एक खास योजना बना रही है। शशि थरूर, जो भारत में विदेश मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष भी हैं, इस काम में आगे रह सकते हैं। सूत्रों के हवाले से बताया कि वह विभिन्न देशों का दौरा करने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर सकते हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में अलग-अलग पार्टियों के सदस्य होंगे। शशि थरूर के करीबियों ने बताया कि केंद्र सरकार ने उनसे इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए संपर्क किया है। सूत्रों ने बताया, सरकार चाहती है कि थरूर खासकर अमेरिका में प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करें। क्योंकि वह विदेश मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं। हालांकि, शशि थरूर ने सरकार से पहले कांग्रेस पार्टी से बात करने को कहा है।

Read More CM Yogi Japan Visit: जापान दौरे के पहले दिन करीब 11 हजार करोड़ रुपये के निवेश के एमओयू पर हस्ताक्षर; औद्योगिक विकास, विनिर्माण क्षमता और रोजगार सृजन को नई गति मिलने की उम्मीद 

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे