दुनिया की सबसे खतरनाक सड़क भारत में... जानने के लिए पढ़े यह ख़बर
रोड को देखकर ही ऊपर वाले को याद करने लगते हैं लोग
श्रीनगर। क्या आप भी एडवेंचर के लिए तरस रहे हैं? अगर हां, तो चलिए आज हम आपको दुनिया के सबसे खतरनाक रोड रूट के बारे में बताते हैं, जो भारत में ही स्थित है। जी हां, इन सड़कों को किलर से किश्तवाड़ सड़क के नाम से जाना जाता है। अगर आप ऐसी चुनौतियों का सामना करने के लिए बिल्कुल भी नहीं डरते, तो एक बार इस जगह की यात्रा जरूर करें। असल में ये सड़क काफी टूटी हुई है, साथ ही पहाड़ भी काफी नीचे की ओर झुके हुए और ये रास्ता 114 किमी लंबा है।
उबड़-खाबड़ सड़क
जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़ जिले के पूर्वी छोर पर स्थित किलार से किश्तवाड़ रोड वाला रास्ता बेहद पतला है। इस रास्ते पर आपको तेज हवा का एहसास होगा और किनारों पर किसी भी तरह की रेल भी नहीं लगी हुई है। यहां का सबसे खतरनाक हिस्सा 1000 फीट की खड़ी घाटी है।
किलर टू किश्तवाड़ रोड
अगर आप किल्लार से किश्तवाड़ रोड को कवर करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इतनी ऊंचाई से किनारे से नीचे देखने की कोशिश भी न करें। ऐसी खड़ी ऊंचाई वाली ये सड़क देखने में ही बेहद खतरनाक है, ऐसे में अगर आप यहां से यात्रा करना चाहते हैं, तो सड़क के साइड से निकलते हुए नीचे की तरफ बिल्कुल भी न देखें। सड़क के बारे में बताएं तो सड़क थोड़ी बजरी वाली, पथरीली और रेतीली है। साथ ही चट्टान भी इतनी झुकी हुई है कि इंसान को झुककर चलना पड़े। सबसे खतरनाक हिस्सा एक तरफ चंद्रभागा में 1000 फीट फ्रीफॉल और दूसरी तरफ एक पहाड़ी चट्टान है। सड़क पर ज्यादातर भूस्खलन की समस्या देखने को मिलती रहती है और हर समय लगभग खंडहर में रहती है। एक कारण है कि इस सड़क को कि दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कों में से एक का खिताब दिया गया है। इसलिए प्लान करने से पहले अपनी सुरक्षा का भी ध्यान जरूर रखें।

Comment List