शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव : आईटी कंपनियों में लिवाली, 29.24 अंक गिरकर 84,643.78 अंक पर खुला सेंसेक्स 

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, आईटी सेक्टर में तेजी

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव : आईटी कंपनियों में लिवाली, 29.24 अंक गिरकर 84,643.78 अंक पर खुला सेंसेक्स 

घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 29 अंक गिरकर खुला, जबकि बाद में 84,710.28 अंक पर हल्की बढ़त में रहा। निफ्टी मामूली तेजी के साथ 25,912.20 अंक पर ट्रेड हुआ। आईटी, दूरसंचार और ऑटो सेक्टर में लिवाली जारी रही, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप पर दबाव दिखा।

मुंबई। आईटी सेक्टर की कंपनियों में तेजी के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया। सेंसेक्स 29.24 अंक गिरकर 84,643.78 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 37.26 अंक (0.04 प्रतिशत) ऊपर 84,710.28 अंक पर था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक 8.05 अंक की बढ़त के साथ 25,918.10 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 2.15 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की तेजी में 25,912.20 अंक पर रहा।

आईटी, दूरसंचार और ऑटो समूहों की कंपनियों में लिवाली रही। विशेषकर आईटी कंपनियों में तेजी से प्रमुख सूचकांक हरे निशान में हैं, हालांकि मझौली और छोटी कंपनियों पर फिलहाल दबाव है। मीडिया, फार्मा स्वास्थ्य और रियलिटी सेक्टरों के सूचकांक गिरावट में हैं।
सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, ङ्क्षहदुस्तान यूनीलिवर और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में गिरावट थी। एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर लाल निशान में थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे