अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों के सम्मान समारोह का आयोजन, सौलह खिलाड़ी एक्सीलेंसी अवार्ड से सम्मानित
हर घर हॉकी अभियान की घोषणा
अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में देश-विदेश के 16 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सॉफ्ट हॉकी एक्सीलेंसी अवार्ड से सम्मानित किया गया।
जयपुर। एमेच्योर सॉफ्ट हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया और राजस्थान सॉफ्ट हॉकी एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में देश-विदेश के 16 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सॉफ्ट हॉकी एक्सीलेंसी अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विधानसभा के कांस्टीट्यूशनल क्लब में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं तथा पहली सॉफ्ट हॉकी लीग में अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए चयनित किए गए थे। इस अवसर पर डॉ. एम.एल. स्वर्णकार, प्रो. अमरीका सिंह, डॉ. अनुराग तोमर, आईजी संदीप चौहान और पूर्व ओलंपियन गोपाल सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने हॉकी के इस नए प्रारूप की सराहना करते हुए कहा कि जयपुर से शुरू हुआ यह खेल आज 18 देशों में खेला जा रहा है, जो गौरव का विषय है।
हर घर हॉकी अभियान की घोषणा :
कार्यक्रम के दौरान फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष पंत ने घोषणा की कि सॉफ्ट हॉकी को जन-जन तक पहुँचाने के लिए 'हर घर हॉकी' अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जयपुर शहर में एक लाख हॉकी स्टिक वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं महासचिव रमेश सिंह ने बताया कि दूसरी सॉफ्ट हॉकी लीग की तिथि और कार्यक्रम की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
इन्हें मिला सम्मान :
सीनियर पुरुष वर्ग : योगेश कुमार बारघर, पुलकित केसरी, विशाल शाक्य, कार्तिक सोपान, प्रतीक पाराशर, मोहित मीणा।
सीनियर महिला वर्ग : रीना बालावत, लक्षिता महावर, बीना पांडे, कीर्ति, खुशबू कुमारी।
जूनियर बालक वर्ग : अमित सिंह, मनवीर सिंह, तनसुख
जूनियर बालिका वर्ग : चन्द्रकला पांडे, आरती कंवर।

Comment List