भारत ने इंग्लैंड से लगातार चौथी टी-20 सीरीज जीती

जडेजा की नाबाद पारी, भुवी की अगुवाई में गेंदबाजों ने भी दिखाया दम, भारत ने दूसरा टी-20 मुकाबला 49 रनों से जीता

भारत ने इंग्लैंड से लगातार चौथी टी-20 सीरीज जीती
रवींद्र जडेजा की नाबाद 46 रन की बेहतरीन पारी और भुवनेश्वर कुमार (15 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टी-20 मैच में शनिवार को 49 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली। भारत ने इस तरह इंग्लैंड से लगातार चौथी टी-20 सीरीज जीत ली है।

बर्मिंघम। रवींद्र जडेजा की नाबाद 46 रन की बेहतरीन पारी और भुवनेश्वर कुमार (15 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टी-20 मैच में शनिवार को 49 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली। भारत ने इस तरह इंग्लैंड से लगातार चौथी टी-20 सीरीज जीत ली है। भारत ने  20 ओवर में आठ  विकेट पर 170 रन बनाए और इंग्लैंड को 17 ओवर में 121 रन पर ढेर कर दिया। भारत ने पहला मैच 50 रन से जीता था। भुवनेश्वर ने पहली गेंद पर जैसन रॉय को स्लिप में कप्तान रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। इस विकेट के गिरने के बाद इंग्लैंड की टीम संभल नहीं पाई और उसने नियमित अंतराल में अपने विकेट गंवाए।  मेजबान टीम 17 ओवर में सिमट गई। जसप्रीत बुमराह ने 10 रन पर दो विकेट और युजवेंद्र चहल ने 10 रन पर दो विकेट लिए जबकि हार्दिक पांड्या और हर्षल पटेल को एक-एक विकेट मिला।


विराट, पंत, जडेजा और बुमराह टीम में आए
इस मैच के लिए विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह प्लेइंग एकादश में आए लेकिन बल्लेबाजी में जडेजा के अलावा अन्य कोई नहीं चल पाया। जडेजा ने 29 गेंदों में पांच चौकों की मदद से नाबाद 46 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरे ऋषभ पंत। दोनों ने टीम को पॉवरप्ले में 49 रन की जोरदार शुरुआत दी। रोहित ने 20 गेंदों पर 31 रन में तीन चौके और दो छक्के लगाए लेकिन उनका विकेट गिरने के बाद भारतीय पारी में कोई बड़ी साझेदारी नहीं हो पाई।

फिर फेल हुए विराट
रोहित के आउट होने के बाद विराट कोहली एक रन बनाकर पवेलियन  लौट गए। विराट की खराब फॉर्म इस मैच में भी बरकरार रही और वह पदार्पण मैच खेल रहे रिचर्ड ग्लीसन का शिकार बन गए। ग्लीसन ने इससे पहले रोहित को भी आउट किया था। विराट को आउट करने के बाद ग्लीसन ने पंत का भी शिकार कर लिया। पंत ने 15 गेंदों पर 26 रन में चार चौके और एक छक्का लगाया।


स्कोर बोर्ड

भारत पारी:    
     रन  
    गेंद         4
6
रोहित को. बटलर बो. ग्लीसन   
31 20 3 2
पंत को. बटलर बो. ग्लीसन    
26 15 4 1
विराट को. मलान बो. ग्लीसन 1 3 0 0
यादव को. कुरेन बो. जोर्डन   
15 11 2 0
हार्दिक को. मलान बो. जोर्डन
12 15 1 0
रविन्द्र जडेजा अविजित 
46 29 5 0
 
कार्तिक रन आउट  
12 17 1 0
हर्षल को. ग्लीसन बो. जोर्डन 
13 6 1 1
भुवनेश्वर को. विली बो. जोर्डन
2 4 0 0
बुमराह अविजित 
0 0 0 0
अतिरिक्त :     12    
कुल : 20 ओवर में 8 विकेट पर 170 रन।
विकेट पतन : 1-49 (रोहित), 2-61 (विराट), 3-61 (पंत), 4-89 (सूर्यकुमार), 5-89 (हार्दिक), 6-122 (कार्तिक), 7-145 (हर्षल), 8-159 (भुवनेश्वर).

गेंदबाजी : डेविड विली 3-0-35-0, सैम कुरेन 3-0-26-0, मोइन अली 2-0-23-0, रिचर्ड ग्लीसन 4-1-15-3, मैट पार्किंसन 2-0-21-0, क्रिस जोर्डन 4-0-27-4, लिविंगस्टोन 2-0-23-0.
 इंग्लैंड पारी:   
   रन
   गेंद  
 4  6
 राय को. रोहित बो. कुमार   
 0 1 0 0
 बटलर को. पंत बो. कुमार
 4  5  0  0
 मलान को. पटेल बो. चहल  19 25 0 0
 लिविंगस्टोन बो. बुमराह 
 15  9  3  0
 हैरी ब्रुक को. यादव बो. चहल
 8  9 2 0
 मोइन अली को. रोहित बो. पांड्या  
 35 21 3 2
 सैन कुरेन को. पांड्या बो. बुमराह
 2  4  0  0
 डेविड विली अविजित 
 33 22 3 2
 क्रिस जोर्डन रन आउट    
 1  1 0 0
ग्लीसन को. विराट बो. कुमार
2 3 0 0
पार्किंसन बो. पटेल  
0 2 0 0
अतिरिक्त : 2      
कुल : 20 ओवर में 121 रन।    
विकेट पतन : 1-0 (जैसन राय), 2-11 (बटलर), 3-27 (लिविंगस्टोन), 4-41 (हैरी बु्रुक), 5-55 (डेविड मलान), 6-60 (सैम कुरेन), 7-94 (मोइन अली), 8-95 (क्रिस जोर्डन), 9-109 (रिचर्ड ग्लीसन), 10-121 (मैट पार्किंसन).
गेंदबाजी : भुवनेश्वर कुमार 3-1-15-3, बुमराह 3-1-10-2, हार्दिक पांड्या 3-0-29-1, हर्षल पटेल 4-0-34-1, युजवेन्द्र चहल 2-0-10-2, रविन्द्र जडेजा 2-0-22-0.
प्लेयर आॅफ द मैच : भुवनेश्वर कुमार (भारत)



Read More अंडर-12 लक्ष्य कप : आरसीसी और दिशा एकेडमी ने फाइनल में किया प्रवेश

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर