टीम इंडिया की घरेलू सीरीज के मैच स्थल बदले, वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच कोलकाता से दिल्ली शिफ्ट हुआ

द. अफ्रीका ए के खिलाफ वनडे राजकोट में खेले जाएंगे 

टीम इंडिया की घरेलू सीरीज के मैच स्थल बदले, वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच कोलकाता से दिल्ली शिफ्ट हुआ

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अक्टूबर में होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच अब कोलकाता की बजाय नई दिल्ली के स्टेडियम में खेला जाएगा।

मुम्बई। भारत और वेस्टइंडीज के बीच अक्टूबर में होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच अब कोलकाता के ईडन गार्डन्स की बजाय नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, अब भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 14 से 18 नवंबर तक पहला टेस्ट मैच कोलकाता में होगा। 

चेन्नई महिला एकदिवसीय शृंखला की मेजबानी नहीं करेगा : बीसीसीआई ने 2024-25 घरेलू सत्र के लिए कई बदलावों की घोषणा की है। इसी के तहत चेन्नई अब सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला एकदिवसीय शृंखला की मेजबानी नहीं करेगा। इसकी जानकारी तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई को दी थी जिसके बाद बीसीसीआई ने यह फैसला किया।

टी-20 विश्व कप की तैयारी के लिए यह फैसला :

तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने बताया है कि अगले साल होने वाले पुरुष टी-20 विश्वकप की तैयारियों के मद्देनजर वे 14 से 20 सितंबर के बीच होने वाली सीरीज की मेजबानी नहीं कर सकते, क्योंकि अगले कुछ महीनों में चेपॉक की पिच और मैदान को दोबारा तैयार किया जाएगा। अब ये मैच न्यू चंडीगढ़ और दिल्ली में खेले जाएंगे। न्यू चंडीगढ़ का नया पीसीए स्टेडियम पहले दो एकदिवसीय, जबकि दिल्ली का कोटला अंतिम मैच खेला जायेगा। न्यू चंडीगढ़ को यह मैच आंशिक रूप से महिला विश्व कप से हटाए जाने के मुआवजे के रूप में दिए गए हैं। 

Read More बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप : आयुष शेट्टी का धमाकेदार आगाज, वर्ल्ड नंबर-7 फेंग को सीधे गेम में हराया

द. अफ्रीका ए के खिलाफ वनडे राजकोट में खेले जाएंगे :

Read More आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस की रोमांचक जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया

इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका ए और इंडिया ए के बीच तीन एकदिवसीय मैच अब बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बजाय राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाएंगे। बेंगलुरु को सितंबर के आखिर से नवंबर की शुरुआत के बीच होने वाले महिला विश्वकप के पांच भारतीय स्थलों में शामिल किया गया है। वह उद्घाटन मैच के साथ-साथ फाइनल की मेजबानी करेगा। (अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचा तो ये मैच कोलंबो में खेला जाएगा)। बीसीसीआई की बेंगलुरु के बाहर स्थित सेंटर आॅफ एक्सीलेंस में 30 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच इस शृंखला के दो 4-दिवसीय मैच खेले जायेंगे।    

Read More गुलाबी नगर ओपन चेस टूर्नामेंट : अर्नव गुप्ता ने जीता खिताब, अनुज चोमाल रहे उपविजेता

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आईपीएल-2026 : आरसीबी चौथी जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर, लखनऊ सुपर जायंट्स पर 5 विकेट की जीत में विराट कोहली ने बनाए 49 रन आईपीएल-2026 : आरसीबी चौथी जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर, लखनऊ सुपर जायंट्स पर 5 विकेट की जीत में विराट कोहली ने बनाए 49 रन
आईपीएल-2026 के मुकाबले में आरसीबी ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया। रसिख सलाम (4) और भुवनेश्वर कुमार...
अरावली गणपति नगर रेलवे कॉलोनी जयपुर में भव्य आयोजन : बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर  की 135वी जयंती समारोह धूमधाम से मनाई, पार्वती वर्मा टीम ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
महिला आरक्षण विधेयक के साथ परिसीमन विधेयक को जोड़ना केंद्र की बड़ी साजिश : कविता की चेतावनी-राजनीतिक प्रतिनिधित्व को कम करने वाले कदम से जन आंदोलन का होगा जन्म 
अतिक्रमणों ने घोंट डाला साहबी नदी का दम, अब नदी से हो गई नाले में तब्दील
नए आपराधिक कानूनों के साथ न्याय की नई परिभाषा
आमेर में हाथी सवारी के खिलाफ गूंजा विरोध : चंचल की मौत ने बढ़ाई चिंता, जवाहर सर्किल पर जुटे पशु प्रेमी
विशेष संसद सत्र महिला सशक्तिकरण की दिशा में 'ऐतिहासिक कदम': पीएम मोदी ने कहा-माताओं और बहनों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान