सालों से उजाड़ पड़े तीरन्दाजी एरिना में होगी पहली नेशनल इवेंट, पैरा ओलंपियन शीतल और अंतरराष्ट्रीय परिणीत, भजन कौर होंगी आकर्षण

विजेताओं को मिलेंगे नगद पुरस्कार 

सालों से उजाड़ पड़े तीरन्दाजी एरिना में होगी पहली नेशनल इवेंट, पैरा ओलंपियन शीतल और अंतरराष्ट्रीय परिणीत, भजन कौर होंगी आकर्षण

जगतपुरा में बने अंतरराष्ट्रीय स्तर के तीरन्दाजी एरिना के दिन अब फिरेंगे।

जयपुर। जगतपुरा में बने अंतरराष्ट्रीय स्तर के तीरन्दाजी एरिना के दिन अब फिरेंगे। एशिया का संभवत: सबसे बड़ा तीरन्दाजी एरिना डेढ़ दशक से भी ज्यादा समय से उजाड़ पड़ा है लेकिन अब यहां पहली बार राष्ट्रीय स्तर की तीरन्दाजी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। राजस्थान तीरन्दाजी एसोसिएशन की मेजबानी में खेलो इंडिया महिला नेशनल तीरन्दाजी का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को यहां किया जा रहा है। पेरिस पैरालंपिक खेलों की पदक विजेता शीतल देवी और ओलंपियन परिणीत कौर और भजन कौर समेत कई अंतरराष्ट्रीय तीरन्दाज इसमें हिस्सा लेंगी। 

राजस्थान तीरन्दाजी एसोसिएसन के सचिव सुरेन्द्र सिंह गुर्जर ने शुक्रवार को यहां बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में देशभर से 400 से अधिक महिला तीरंदाज भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि पैरालंपिक पदक विजेता शीतल देवी सामान्य वर्ग में भी अपने चुनौती पेश करेंगी। 

पहली राष्ट्रीय प्रतियोगिता :

राजस्थान तीरन्दाजी संघ के अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह खंगारोत ने कहा कि यह प्रतियोगिता इसलिए भी विशेष है क्योंकि जगतपुरा शूटिंग रेंज स्थित तीरन्दाजी एरिना में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इसके लिए ग्राउण्ड पर साफ-सफाई कर तैयार किया जा रहा है। साथ ही नये टार्गेट लगाए जा रहे हैं। 

Read More महिला टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता : आदि शक्ति टीम बनी चैंपियन

विजेताओं को मिलेंगे नगद पुरस्कार :

Read More खेल परिषद एकेडमियों के लिए ट्रायल : फुटबॉल में आए 437 खिलाड़ी

अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह ने कहा कि यह प्रतियोगिता भारतीय खेल प्राधिकरण, खेलो इंडिया विभाग और भारतीय तीरंदाजी संघ के संयुक्त सहयोग से आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। 

Read More धोनी ने संन्यास की अटकलों को किया खारिज

विभिन्न समितियों का गठन :

महासचिव सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर दिया गया है। इसके साथ ही भारतीय तीरंदाजी संघ द्वारा क्वालिफाइड टेक्निकल ऑफीसरों को प्रतियोगिता के संचालन के लिए जयपुर बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि हम पूर्व में भी जयपुर में इस प्रतियोगिता का आयोजन कर चुके हैं। पहले इसका आयोजन महाराजा कॉलेज ग्राउण्ड पर किया गया था। 

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी सरकार ने सहकारिता क्षेत्र में किया बड़ा बदलाव : देश में केंद्रीय सहकारिता विभाग का किया गठन, अमित ने कहा- कभी थी अनियमन की स्थिति  मोदी सरकार ने सहकारिता क्षेत्र में किया बड़ा बदलाव : देश में केंद्रीय सहकारिता विभाग का किया गठन, अमित ने कहा- कभी थी अनियमन की स्थिति 
देश में जिस तेजी से परिस्थितियां बदलीं, उनके अनुरूप कानून नहीं बदले गए। उस समय कभी भी राष्ट्रीय स्तर पर...
भजनलाल शर्मा ने दी अम्बेडकर जयंती पर शुभकामनाएं : सामाजिक न्याय और समानता के लिए उठाई आवाज, कहा-  कमजोर वर्गों को दिलवाएं उनके अधिकार 
मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त 4 आरोपी गिरफ्तार, एक पर था 5 हजार रुपए का ईनाम 
संविधान निर्माण में अंबेडकर की भूमिका अतुल्य : स्वतंत्रता आंदोलन में निभाई सक्रिय भूमिका, देवनानी ने कहा-  पिछड़े और कमजोर वर्ग के अधिकारों के लिए किया संघर्ष
मोदी ने की विक्रमादित्य महानाट्य प्रदर्शनियों की सराहना : सुशासन और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए जाना जाता है उनका शासनकाल, कहा- भारत की न्यायप्रिय परंपरा के थे प्रतीक 
ऑस्ट्रेलिया में अचानक फायरिंग में एक लड़का घायल, गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही मौत
सोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने व्यक्त किया शोक, गहलोत-पायलट ने अर्पित की श्रद्धांजलि