टीम इंडिया को खलेगी विराट कोहली की कमी : ओली पोप

इंग्लैंड के खिलफ सीरीज की शुरुआत 20 जून से 

टीम इंडिया को खलेगी विराट कोहली की कमी : ओली पोप
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, प्रशंसकों के मन में उत्सुकता उतनी बढ़ती जा रही है।

लीड्स। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, प्रशंसकों के मन में उत्सुकता उतनी बढ़ती जा रही है। इस सीरीज की शुरूआत 20 जून से होगी। भारतीय टीम नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में इस सीरीज में उतरेगी और सभी खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। इस दौरान टीम इंडिया भारत-ए टीम के खिलाफ एक इंट्रा स्क्वॉड मैच भी खेलेगी।

टीम में काफी गहराई और प्रतिभा है :

रोहित और कोहली ने टेस्ट को अलविदा कह दिया है तो वहीं अश्विन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इसके अलावा मोहम्मद शमी को भी इस दौरे के लिए टीम में नहीं चुना गया है। इंग्लैंड के उपकप्तान ओली पोप का मानना है कि शुभमन गिल की अगुआई वाली युवा भारतीय टीम में काफी गहराई और प्रतिभा है, लेकिन 20 जून से लीड्स में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैच की सीरीज के दौरान टीम इंडिया को विराट कोहली की चमक की कमी खलेगी।

चयनकतार्ओं ने युवा टीम का चयन किया :

Read More 10वां दिशा कप अंडर-14 : नारायणा क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन, खिताबी मुकाबले में अरावली एकेडमी को 78 रनों से हराया

कोहली और रोहित जैसे दिग्गजों के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारत ने इस हाई-प्रोफाइल सीरीज के लिए युवा टीम का चयन किया है। पोप ने   कहा, यह एक युवा टीम है, लेकिन इन भारतीय खिलाड़ियों में बहुत गहराई और प्रतिभा है। इसलिए उनके पास बहुत से युवा खिलाड़ी हैं। बहुत से अच्छे खिलाड़ी हैं। उनके नए कप्तान शुभमन गिल एक शानदार खिलाड़ी हैं। उन्हें स्लिप में खड़े होकर चहकने वाले विराट कोहली की चमक की कमी खलेगी।

Read More स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, टी-20 में 600 चौके लगाने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज़

भारत के पास कुछ अच्छी प्रतिभाएं :

Read More फीफा विश्वकप-2026 : आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर जर्मनी नॉकआउट दौर में, डेनिज उंदाव रहे मैच के स्टार

उन्होंने कहा, लेकिन उनके पास कुछ अच्छी प्रतिभाएं हैं इसलिए वे आत्मविश्वास से भरे होंगे। लेकिन हमारे खिलाड़ी इसके लिए तैयार हैं। भारत ने 2007 के बाद से इंग्लैंड में कोई टेस्ट शृंखला नहीं जीती है। 2011, 2014 और 2018 में उसे हार का सामना करना पड़ा है जबकि 2021-22 की सीरीज ड्रॉ रही। पोप ने आगामी सीरीज को इस साल के अंत में होने वाली एशेज की इंग्लैंड की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण बताया।

एशेज की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण है यह सीरीज :

उन्होंने कहा, हमारे लिए भारत के साथ खेलने का यह एक बेहतरीन समय है। पिछली गर्मियों में हमने वेस्टइंडीज और श्रीलंका के साथ खेला था। भारत के साथ खेलने का यह एकदम सही समय है और फिर एक बार जब एशेज आ जाएगी तो यह रोमांचक होगा। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के साथ ही भारत के नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की भी शुरूआत हो जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश