कोग्निवेरा पोलो कप टूर्नामेंट 26 जनवरी से, विजेता को दी जाएगी दुनिया की सबसे ऊंची पोलो ट्रॉफी

देश-विदेश के नामी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे 

कोग्निवेरा पोलो कप टूर्नामेंट 26 जनवरी से, विजेता को दी जाएगी दुनिया की सबसे ऊंची पोलो ट्रॉफी

जयपुर में 26 जनवरी से 2 फरवरी तक आठ गोल का कोग्निवेरा पोलो कप आयोजित होगा। सात फीट लंबी, 65 किग्रा की दुनिया की सबसे बड़ी ट्रॉफी का अनावरण किया गया। लीग और नॉकआउट फॉर्मेट में 9 टीमों के देश-विदेश के नामी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट राजस्थान पोलो क्लब और कोग्निवेरा आईटी सॉल्यूशंस के सहयोग से होगा।

जयपुर। पोलो सीजन के दौरान राजस्थान पोलो क्लब के सहयोग से कोग्निवेरा आईटी सॉल्यूशन के तत्वाधान में आठ गोल का कोग्निवेरा पोलो कप 26 जनवरी से 2 फरवरी तक गुलाबी नगर में आयोजित किया जाएगा।

आरपीसी ग्राउंड पर पोलो की दुनिया में एक एतिहासिक अध्याय की शुरुआत हुई। स्टार खिलाड़ी पद्मनाभ सिंह की उपस्थिति में कोग्निवेरा पोलो कप ट्रॉफी का अनावरण किया गया, जो सात फीट की ऊंचाई के साथ दुनिया की सबसे ऊची और सबसे बड़ी ट्रॉफी होगी।  इससे पहले पोलो की सबसे लंबी ट्राफी होने का रिकॉर्ड चेन्नई के कोलांका कप द्वारा बनाई गई ट्राफी के नाम दर्ज था। 1926 में बनाई गई उस ट्रॉफी की ऊंचाई 6 फीट थी।  कोग्निवेरा आईटी सॉल्यूशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ कमलेश शर्मा ने बताया कि उनका अभी राजस्थान पोलो क्लब के साथ तीन वर्ष का करार हुआ है। उम्मीद है कि भविष्य में यहा आगे तक जाएंगा।

सात फीट लंबी है ट्रॉफी :

विश्व की सबसे लंबी बनने जा रही इस कोग्निवेरा पोलो ट्रॉफी की लंबाई 7 फीट है। इसे बनाने वाले रामशरण जांगिड जयपुर के ही है। उन्होंने बताया कि इस 65 किग्रा वजन की इस ट्रॉफी को 2 माह के अथक परिश्रम से बनाया गया। टॉफी को तीन हिस्से  में बनाया गया। व्हाइट मेटल से बनी ट्रॉफी और ऊपर के ढक्कन 35 किग्रा का है, इसमें ऊपर की तरफ बना घोडे पर बैठे हुए खिलाड़ी का वजन करीब 3.5 किग्रा का है। जबकि इसके लकड़ी के बेस का वजन करीब किग्रा है।

Read More टी-20 रैंकिंग में भारत का दबदबा : अभिषेक-वरुण टॉप पर बरकरार, सिंकदर रजा बने शीर्ष ऑलराउंडर

देश-विदेश के नामी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे :

Read More रणजी फाइनल : कश्मीर का पहली बार चैंपियन बनना पक्का, आकिब का पंजा, कर्नाटक पारी 293 पर ढेर

कमलेश शर्मा ने बताया कि लीग कम नॉकआउट आधार पर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट की 9 टीमों में देश और विदेश के नामी खिलाड़ी शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया दर्शकों को हर चक्कर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि हम चाहते है कि मैचों के दौरान सेलेब्रेटी की उपस्थिति हो। 

Read More दुबई में दहशत: ईरान, इजरायल और अमेरिका युद्ध के तनाव के बीच हवाई अड्डे पर फंसे पीवी सिंधु और मंचू विष्णु, बोलीं- सच में 'डरावना है यह सब'

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब