बेंगलुरु और पंजाब आमने-सामने : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रोमांच का मुकाबला

आज फाइनल की आंधी, रनों की बारिश

बेंगलुरु और पंजाब आमने-सामने : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रोमांच का मुकाबला

पिच की बात की जाये तो इससे शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए मददगार होने की उम्मीद है, जबकि शाम को धीमे गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।

अहमदाबाद। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आसीबी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) मंगलवार को अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश में नरेंद्र मोदी स्टेडियम की दूधिया रोशनी में इतिहास रचने की उतरेगी। आरसीबी नौ साल बाद फाइनल में वापस आई है। उसे अपने पहले खिताब की तलाश है। जबकि पंजाब किंग्स 2014 में अपने पहले प्रदर्शन के 11 साल बाद दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।

क्लोजिंग सेरेमनी की थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ 
फाइनल की क्लोजिंग सेरेमनी की थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ होगी। पूरे स्टेडियम को तिरंगे रंग की लाइट से सजाया जाएगा। कार्यक्रम में तीनों सेनाओं के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है। हालांकि, अब तक इनके ऑफिस से सेरेमनी शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है। 

पहले बल्लेबाजी को फायदा
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच इस सीजन में बड़े स्कोर वाली रही। यहां पहली पारी का औसत 177 रहा है और पिछले तीन मैचों में 200 रन का आंकड़ा पार हुआ है। आईपीएल 2025 के दौरान इस मैदान पर खेले गए आठ मैचों में से छह पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं। 

यहां टॉस की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। पिच की बात की जाये तो इससे शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए मददगार होने की उम्मीद है, जबकि शाम को धीमे गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। दोनों पक्षों के पास खिताब के सूखे को खत्म करने का मौका है। 

Read More तृणमूल का बुझने वाला है दीया : भाजपा सरकार बनने के बाद हर अन्याय और अत्याचार की खुलेगी फाइल, मोदी ने कहा- तृणमूल के गुंडों को बंगाल में छुपने की जगह नहीं मिलेगी

फ्लाइट्स का किराया हुआ पांच गुना
आईपीएल के फाइनल मुकाबले का लोगों में क्रेज है। इसके चलते सोमवार को दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई और चंडीगढ़ से अहमदाबाद आने वाली फ्लाइट्स का किराया 25 हजार तक पहुंच गया है। सामान्य दिनों में यह किराया 3500 से 5000 तक रहता है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की क्षमता 1.32 लाख है। इनमें से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 80 हजार टिकट बिक चुके हैं। 

Read More कार की टक्कर से बाइक सवार मां और दो बेटों की मौत, बेटी और कार चालक का उपचार जारी

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएम सम्राट की मौजूदगी में अरविंद शर्मा ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता के लिए भरा नामांकन, मंगल पांडेय ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा सीएम सम्राट की मौजूदगी में अरविंद शर्मा ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता के लिए भरा नामांकन, मंगल पांडेय ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा
बिहार भाजपा मुख्यालय प्रभारी सूर्य कुमार शर्मा ने विधान परिषद उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...
ज्ञानभारतम मिशन में राजस्थान अव्वल, 15 लाख से अधिक पांडुलिपियों का सत्यापन
राजस्थान कांग्रेस में जिलों की कार्यकारिणी घोषणा पर सस्पेंस बरकरार, नेताओं की नाराजगी के चलते देरी
‘हीरामंडी‘ के 2 साल पूरे : ताहा शाह बदुशा ने ओवरनाइट सक्सेस की बजाय छोटे-छोटे कदमों से पाई बड़ी सफलता, भंसाली की सीरीज बनी करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट
5 अधिकारी आज सेवानिवृत्त, प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव
1-2 मई को पूर्णिमा पर बाघ-बघेरों का आंकलन, झालाना-आमागढ़ और नाहरगढ़ में तैयारियां पूरी
पूर्व एफबीआई निदेशक ने मारने के लिए कोड भाषा में भेजे संदेश : ट्रंप ने की कोमी की पोस्ट की आलोचना, लिखा- 8647 लिखकर दिया उनकी हत्या का संकेत