राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी, किसे बचा रही भाजपा? जयराम ने उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच

राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी, किसे बचा रही भाजपा? जयराम ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस ने भाजपा पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। जयराम रमेश ने उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग करते हुए सवाल उठाया कि सीसीटीवी की 105 घटनाओं के बावजूद जवाबदेही क्यों तय नहीं हुई। उन्होंने पूछा कि ट्रस्ट के तत्कालीन पदाधिकारी आरोपी नहीं, गवाह क्यों हैं?

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने गुरुवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले  में 8 आरोपियों के खिलाफ तीसरी बार भी आरोप तय नहीं हो सके हैं। आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई, लेकिन वीडियो फुटेज और ऑडियो उपलब्ध कराने की मांग लंबित है।

रमेश ने सवाल किया कि राम मंदिर की पूरी वीडियो फुटेज और ऑडियो सामने आने से किसकी पोल खुलेगी। उनका कहना था कि देशवासियों के मन में संदेह है कि इन रिकॉर्डिंग से चढ़ावे की चोरी और बड़े लोगों की कथित मिलीभगत से जुड़े अहम् राज सामने आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी में चढ़ावे की रकम हटाने की 105 घटनाएं सामने आईं हैं। उनका यह भी कहना था कि 2020 में ऑडिट की चेतावनियां दी गईं, चार जून को चोरी का वीडियो सामने आया और 25 जून को प्राथमिकी दर्ज हुई, लेकिन अब तक पूरे सिस्टम की जवाबदेही तय नहीं हुई है।

कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि भाजपा की सरकारें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), विश्व हिंदू परिषद और भाजपा से जुड़े लोगों को बचाने में इतनी दिलचस्पी क्यों दिखा रही हैं। उन्होंने पूछा कि मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी रहे चंपत राय और अनिल मिश्रा आरोपी की बजाय गवाह क्यों हैं और बड़े जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच कब होगी। क्या चोरी की जिम्मेदारी केवल आठ कर्मचारियों तक ही सीमित कर दी जाएगी। रमेश ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि ऑडिट की चेतावनियों, सीसीटीवी फुटेज, वित्तीय लेन-देन और ट्रस्ट पदाधिकारियों की भूमिका की जांच की जाए तथा श्रीराम के नाम पर आए चढ़ावे का पूरा हिसाब देश के सामने रखा जाए। उन्होंने कहा कि चंदा श्रीराम के नाम पर आया था, इसलिए उसका हिसाब देना होगा और जवाबदेही भी तय करनी होगी।

 

Read More मान​हानि केस में राहुल गांधी बरी, MP-MLA कोर्ट का फैसला

Read More राहुल गांधी के विदेश दौरे पर बीजेपी फिर हमलावर, सुधांशु त्रिवेदी बोले- उनका विपक्ष का नेता होना दुर्भाग्यपूर्ण

 

Read More खातीपुरा से सांतरागाछी के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेन आज से शुरू, रेलमंत्री वीसी से दिखाएंगे हरी झंडी

 

Tags: BJP

Post Comment

Comment List

Latest News

मिलावट पर प्रहार : त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी, 9731 लीटर तेल और 225 किलो घी सीज मिलावट पर प्रहार : त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी, 9731 लीटर तेल और 225 किलो घी सीज
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा टीम ने जयपुर में बड़ी कार्रवाई...
एसएमएस अस्पताल : अंडकोष की 15 सेंटीमीटर की गांठ का छोटे चीरे से सफल ऑपरेशन, मरीज की हालत सामान्य
परिवहन विभाग : डीएल को लेकर बड़ा बदलाव, 1 जनवरी से लागू होगा नया फ्रेमवर्क
गांव की गलियों में कीचड़, ग्रामीणों का निकलना हुआ मुश्किल
राजकोट एयरपोर्ट पर रनवे के पास आग लगने से हड़कंप, वडोदरा में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
बाल सुरक्षा और संरक्षण योजनाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, 2 नवंबर को प्रस्तावित संसदीय स्थायी समिति की बैठक की तैयारियों पर चर्चा
जन्मदिन पर करवा चौथ की तैयारी में जुटीं कृति खरबंदा, पुलकित सम्राट के साथ साझा कीं तस्वीरें