नेपाल में भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन का कहर: 21 लोगों की मौत, 1500 से अधिक विस्थापित

कालीगंडकी नदी के उफान से कई जिलों का सड़क संपर्क टूटा

नेपाल में भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन का कहर: 21 लोगों की मौत, 1500 से अधिक विस्थापित
नेपाल के पश्चिमी और दक्षिण-मध्य भागों में मूसलाधार बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। गंडकी प्रांत के बागलुंग, पर्वत और पाल्पा सहित कई जिलों में 1,500 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं तथा पुलों व बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है।

काठमांडू, 29 सितंबर (वार्ता) नेपाल के पश्चिमी और दक्षिण-मध्य भागों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण आयी भीषण बाढ़, भूस्खलन और जलभराव की घटनाओं में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गयी है। इस प्राकृतिक आपदा से 1,500 से अधिक लोग बेघर हो गये हैं और सैकड़ों मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। आपदा के कारण हुई मौतें मुख्य रूप से बागलुंग, पाल्पा, म्याग्दी और धनुषा जिलों में दर्ज की गयी हैं। गंडकी प्रांत पुलिस कार्यालय से प्राप्त प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, केवल गंडकी प्रांत में ही बारिश से जुड़ी घटनाओं में 11 लोगों की मौत हुई है, चार लोग घायल हुए हैं और चार अन्य लापता बताये जा रहे हैं।

बाढ़, भूस्खलन और जलभराव का सबसे गंभीर असर बागलुंग, पर्वत, मनांग, नवलपरासी पूर्व, चितवन, पाल्पा और धनुषा जिलों में देखा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, 747 परिवारों के कम से कम 1,500 लोग विस्थापित हुए हैं। कुल 179 मकान पूरी तरह से नष्ट हो चुके हैं, 26 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है और 270 अन्य घर अत्यधिक जोखिम में हैं। गंडकी प्रांत पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी कृष्ण प्रसाद कोइराला ने बताया कि नुकसान का विस्तृत ब्योरा अभी भी जुटाया जा रहा है।

आपदा के कारण 12 मवेशी शेड पूरी तरह तबाह हो गये हैं और 44 मवेशियों की मौत हो चुकी है। बुनियादी ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचा है, जिसमें छह पुल पूरी तरह नष्ट हो गये हैं और दो को आंशिक नुकसान हुआ है। इसके अलावा तीन सरकारी कार्यालय पूरी तरह ध्वस्त हो गये हैं, तीन को नुकसान पहुंचा है और नौ अन्य भवन खतरे की जद में हैं। बाढ़ और भूस्खलन के चलते कई इलाकों में सड़क और परिवहन सेवाएं पूरी तरह ठप हो गयी हैं।

'द काठमांडू पोस्ट' की रिपोर्ट के अनुसार, गंडकी प्रांत में सबसे अधिक तबाही बागलुंग जिले में हुई है, जहां 10 लोगों की मौत हुई है और एक व्यक्ति लापता है। जिले में 23 घर पूरी तरह तबाह हो गये हैं, 23 मवेशियों की मौत हुई है और 26 परिवारों के 80 लोग बेघर हो गये हैं। पर्वत जिले में कालीगंडकी नदी के तटवर्ती इलाकों में बड़े पैमाने पर तबाही देखने को मिली है। नदी में आयी बाढ़ ने 106 मकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया है, जबकि 162 परिवारों के 540 लोग विस्थापित हुए हैं। कालीगंडकी नदी के उफान से मध्य-पहाड़ी राजमार्ग पर पर्वत और बागलुंग को जोड़ने वाला मालढुंगा पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है।

Read More आरसीए चुनाव परिणाम सीलबंद लिफाफे में रखे जाएंगे: सुप्रीम कोर्ट

जलजला ग्रामीण नगरपालिका के फर्से क्षेत्र में बस्तियां जलमग्न होने के बाद लगभग 80 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। नवलपरासी पूर्व में निचले इलाकों में पानी भरने से 15 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये हैं और 162 परिवारों के 613 लोग विस्थापित हुए हैं। स्यांगजा जिले में 13 घर नष्ट हुए हैं और गुल्मी और स्यांगजा को जोड़ने वाला बेली ब्रिज बाढ़ के पानी में बह गया है।

Read More ई-डिटेक्शन से 18 लाख चालान, परिवहन विभाग के राजस्व में 13.82% की वृद्धि 35 ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक होंगे ऑटोमेटेड; मुख्य सचिव ने की प्रगति समीक्षा

तनहुं जिले में एक व्यक्ति घायल हुआ है और 10 घर तबाह हो गये हैं। लमजुंग में दो लोग घायल हुए हैं, जबकि कास्की और गोरखा जिलों से भी मकानों, पुलों और सरकारी संपत्तियों के नुकसान तथा परिवारों के विस्थापित होने की रिपोर्ट मिली है। म्याग्दी जिले में एक व्यक्ति की मौत हुई है, एक घायल है और तीन लोग लापता हैं।

Read More एशियाई खेल में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने पर राज्यपाल बागडे ने नीरू ढांडा को बधाई दी

अन्नपूर्णा ग्रामीण नगरपालिका के अध्यक्ष भरत कुमार पुन के अनुसार, बेनी-जोमसोम मार्ग पर पोखरेबगर में कालीगंडकी नदी ने एक पुल को क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिससे मुस्तांग और म्याग्दी की कई स्थानीय इकाइयों का संपर्क पूरी तरह कट गया है। मुस्तांग में भी पशुधन और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचने की सूचना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

वोटर लिस्ट में बदलावों का पूरा डेटा सार्वजनिक करने की मांग, SIR विवाद के बीच कांग्रेस ने रखीं 5 मांगें वोटर लिस्ट में बदलावों का पूरा डेटा सार्वजनिक करने की मांग, SIR विवाद के बीच कांग्रेस ने रखीं 5 मांगें
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और फॉर्म-6 के नियमों...
परिवहन विभाग : दूसरे बजट मद से बिल आहरित करने पर जताई आपत्ति, नियमों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई
राजस्थान रोडवेज के 63वें स्थापना दिवस पर होगा सम्मान समारोह, श्रेष्ठ परिणाम और डीजल औसत वाले डिपो-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान
केंद्र-राज्यों के बीच बनेगा मजबूत समन्वय, हर माह ऑनलाइन बैठक और साप्ताहिक स्तर पर होगी कृषि समीक्षा : चौहान
एशियाई खेल में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने पर राज्यपाल बागडे ने नीरू ढांडा को बधाई दी
नेपाल में भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन का कहर: 21 लोगों की मौत, 1500 से अधिक विस्थापित
‘राम अमीरों के और शिव गरीबों के भगवान’, रेवंत रेड्डी के बयान पर विहिप के विनोद बंसल का पलटवार